बीच हवा में एयर इंडिया के विमान में आई गड़बड़ी! काठमांडू जा रही फ्लाइट को पायलट ने दिल्ली के लिए मोड़ा

Air India Technical Snag: दिल्ली से काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को संदिग्ध तकनीकी समस्या के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा। जिसके बाद एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया।

Air India Technical Snag: काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को शनिवार को संदिग्ध तकनीकी समस्या के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा। एयरलाइन के मुताबिक, दिल्ली में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। इसके बाद विमान से सभी यात्रियों एवं क्रू मेंबर्स को उतारा गया।

Air India

एयर इंडिया (फाइल फोटो)

वापस दिल्ली लौटा विमान

एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट संख्या AI219 दिल्ली से काठमांडू के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या की आशंका के बाद मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया गया।

End of Feed