फुकेट में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की लैंडिंग के दौरान नोज व्हील टूटा, टला बड़ा हादसा, 135 यात्री थे सवार

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा, हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हैदराबाद-फुकेत उड़ान भरने वाले विमान में फुकेत हवाई अड्डे पर नोज व्हील की समस्या उत्पन्न हुई। नोज व्हील विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण घटक है।

Air India Express nose-wheel problem: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को बताया कि हैदराबाद-फुकेत (थाईलैंड) उड़ान भरने वाले उसके एक विमान में फुकेत हवाई अड्डे पर नोज व्हील की समस्या आ गई। सूत्रों के अनुसार, विमान के रनवे पर फंसे होने के कारण अधिकारियों ने फुकेत हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन निलंबित कर दिया है। बोइंग 737-मैक्स 8 विमान पर करीब 135 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे।

Air India express

Air India Express विमान के नोज व्हील में आई समस्या

फुकेत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने दोपहर 12:08 बजे से शाम 6 बजे तक रनवे को अस्थायी रूप से बंद करने का नोटिस जारी किया। निर्धारित समय पर उतरने वाली सभी उड़ानों को पास के हवाई क्षेत्र में रुकने के लिए कहा गया और कुछ को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया।

End of Feed