180 यात्रियों को लेकर जेद्दा जा रही Air India Express की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कन्नूर एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Flight Emergency Landing Kannur Airport: केरल के कन्नूर से जिद्दार जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई।

Air India Express Kannur to Jeddah: केरल के कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के जिद्दार (Jeddah) के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के एक विमान में बीच हवा में तकनीकी खराबी आने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उड़ान भरने के करीब दो घंटे के भीतर ही तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने पर पायलटों ने सूझबूझ दिखाई और विमान को वापस कन्नूर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान (फ्लाइट नंबर AXB778) में 180 से अधिक यात्री सवार थे।

180 यात्रियों को लेकर जेद्दा जा रही Air India Express की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कन्नूर एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

180 यात्रियों को लेकर जेद्दा जा रही Air India Express की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कन्नूर एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

उड़ान भरने के दो घंटे बाद वापस लौटा

हवाई अड्डे के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बोइंग विमान ने सुबह करीब 7:40 बजे (कुछ सूत्रों के अनुसार 8:30 बजे) कन्नूर एयरपोर्ट से जिद्दार के लिए रनवे छोड़ा था। उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद पायलटों को इंजन में संभावित तकनीकी खराबी (Technical Snag/Engine Issues) के संकेत मिले।

End of Feed