एयर चीफ मार्शल एपी सिंह हुए रिटायर,42 साल का रहा शानदार सैन्य सफर,ऑपरेशन सिंदूर से आत्मनिर्भर वायुसेना तक

भारतीय वायुसेना के 28वें प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 42 साल की सैन्य सेवा के बाद 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने वायुसेना की कमान एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी, जिन्होंने 29वें वायुसेना प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली। अपने कार्यकाल में एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर, वायुसेना के आधुनिकीकरण, स्वदेशी लड़ाकू विमानों और भविष्य के युद्ध की तैयारियों पर खास जोर दिया।

भारतीय वायुसेना के 28वें प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह यानी एपी सिंह 42 साल की शानदार सैन्य सेवा के बाद आज 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने भारतीय वायुसेना की कमान अपने उत्तराधिकारी एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंप दी। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना में नेतृत्व का बदलाव हुआ और आशुतोष दीक्षित ने 29वें वायुसेना प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली।

indian airforce

भारतीय वायुसेना के 28वें प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 42 साल की सैन्य सेवा के बाद हुए रिटायर।

सेवानिवृत्ति के दिन एपी सिंह ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद एयर फोर्स स्टेशन, नई दिल्ली में वायुसेना के एयर वॉरियर्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदाई दी। 42 साल की वर्दी में सेवा के बाद यह उनके सैन्य करियर का औपचारिक समापन रहा।

End of Feed