AIMIM नेता ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर ही ठोक दिया दावा, बताया वक्फ बोर्ड की संपत्ति

AIMIM नेता इमरान सोलंकी ने ईडन गार्डन्स की जमीन को वक्फ का बताया है। सोलंकी ने दलील दी है कि राज्य सरकार इसका किराया देती है।

Eden Gardens Stadium: वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर छिड़ी सियासी जंग के बीच एआईएमआईएम (AIMIM) नेता इमरान सोलंकी ने बड़ा दावा कर चौंका दिया है। इमरान ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर ही दावा ठोक दिया। सोलंकी ने ईडन गार्डन्स की जमीन को वक्फ का बताया है। सोलंकी ने दलील दी है कि राज्य सरकार इसका किराया देती है।

Claim on Eden Gardens Stadium

अब ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर ठोका दावा

ईडन गार्डन्स देश का सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम है और एआईएमआईएम नेता ने इस पर दावा ठोक इस बहस को और बढ़ा दिया है कि वक्फ विधेयक संशोधन बिल आज वक्त की जरूरत बन गया है। सोलंकी ने दावा किया कि राज्य सरकार इस स्टेडियम के लिए किराया देती है और ये वक्फ की संपत्ति है।

End of Feed