तमिलनाडु में विजय सरकार के पक्ष में वोट करना पड़ा भारी, AIADMK ने बागी विधायकों पर की कार्रवाई; पार्टी पदों से हटाया

Tamil Nadu Politics: अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने टीवीके सरकार के पक्ष में विश्वास प्रस्ताव के दौरान मतदान करने वाले बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की।

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के 25 बागी सदस्यों द्वारा 'क्रॉस-वोटिंग' किए जाने के बाद सी जोसेफ विजय नीत टीवीके सरकार के पक्ष में मतों की संख्या 144 तक पहुंच गई, जो विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए जरूरी जादुई आंकड़े 118 से कहीं ज्यादा है। पार्टी नेताओं द्वारा उठाए गए कदम को लेकर अन्नाद्रमुक ने सख्त कार्रवाई की है।

Edappadi K Palaniswami

अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी

अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने बुधवार को एस.पी. वेलुमणि, सी.वी. षनमुगम और सी. विजयभास्कर समेत कई नेताओं को पार्टी पदों से हटा दिया। पार्टी प्रमुख ने नथम आर. विश्वनाथन समेत बागी विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

End of Feed