Ahmedabad plane crash: पक्षी टकराया या अचानक इंजन हुआ फेल? क्या है एयरलाइंस एक्सपर्ट की राय

एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही गुरुवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। इनमें से 241 लोगों की मौत की पुष्टि एयर इंडिया की तरफ से की जा चुकी है और एक शख्स बच गया है, जिसका अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस हादसे को लेकर जानकारों की अलग अलग राय है। हालांकि हादसों के कारणों की अधिकारिक जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

नई दिल्ली: भारतीय इतिहास के सबसे बड़े विमानन दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही इस दुर्घटना में 242 लोगों को ले जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। इनमें से 241 लोगों की मौत की पुष्टि एयर इंडिया की तरफ से की जा चुकी है और एक शख्स बच गया है, जिसका अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस हादसे को लेकर जानकारों की अलग अलग राय है। हालांकि हादसों के कारणों की अधिकारिक जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

air india plane crash

एयर इंडिया प्लेन क्रैश - 265 लोगों की मौत

कंट्रोलर में कोई बड़ी खराबी हो सकती है वजह

एविएशन एक्सपर्ट विपुल सक्सेना ने गुरुवार को कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की वजह कंट्रोल में कोई बड़ी खराबी हो सकती है। विपुल सक्सेना के मुताबिक यह एक काफी गंभीर दुर्घटना है। इस तरह की घटनाएं एविएशन में काफी कम हुई हैं। जब भी कोई एयरक्राफ्ट उड़ान भरता है तो उसमें हर प्रकार की जांच होती है। पायलट और इंजीनियर सभी चेकिंग करते हैं। सक्सेना के मुताबिक यह एक काफी अच्छा एयरक्राफ्ट था। मुझे नहीं लगता है कि इसके दोनों इंजन एक साथ फेल हो गए होंगे। सभी पायलट भी काफी अनुभवी थे। उनकी गलती की संभावनाएं काफी कम है। मेरा मानना है कि इस एयरक्राफ्ट के गिरने की वजह कंट्रोलर में कोई बड़ी खराबी हो सकती है। बोइंग द्वारा निर्मित एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ देर के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

End of Feed