अहमदाबाद के STP प्लांट में बड़ा हादसा, गैस की चपेट में आने से 2 कर्मचारियों की मौत, 2 की हालत गंभीर

अहमदाबाद के सोला इलाके में AMC के STP प्लांट में वेल्डिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ड्रेनेज लाइन में मौजूद गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारी बेहोश हो गए, जिनमें साइट इंचार्ज मनोहर और वेल्डिंग वर्कर अभिषेक की मौत हो गई। दो अन्य कर्मचारियों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठे हैं और जांच की जा रही है।

अहमदाबाद शहर के सोला इलाके में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के एसटीपी प्लांट में वेल्डिंग के दौरान गंभीर हादसा हो गया। ड्रेनेज लाइन में मौजूद गैस की चपेट में आने से चार कर्मचारी बेहोश हो गए। हादसे में साइट इंचार्ज मनोहर और वेल्डिंग वर्कर अभिषेक की मौत हो गई, जबकि रूपेश और निलेश का अस्पताल में इलाज जारी है।

ahemdabad

अहमदाबाद: वेल्डिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, 4 कर्मचारी हुए बेहोश, दो की मौत।

जानकारी के मुताबिक, एचएनबी एजेंसी के चार कर्मचारी प्लांट में वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर गैस के प्रभाव से एक कर्मचारी बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसे बचाने के लिए अन्य कर्मचारी भी नीचे उतरे और चारों बेहोश हो गए। सभी को सोला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो कर्मचारियों की मौत हो गई। अन्य दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed