Opposition Meeting से पहले पीएम मोदी को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव, देखें ये Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 21, 2023, 10:30 PM IST

Opposition Unity Meet: बिहार की महागठबंधन सरकार ने 23 जून को पटना में होने वाली विपक्ष की सबसे महत्वपूर्ण बैठक के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है।

Tejashwi Yadav on PM Modi: लोकसभा चुनाव बीजेपी मोदी सरकार के 9 साल होने पर देश भर में रैलियों के जरिए जनता तक अपनी उपलब्धियां पहुंचा रही है वहीं सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं जेडीयू नेता नीतीश कुमार गैर बीजेपी गठबंधन वाले दलों को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।

23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पहले, बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा- 'सभी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बैठक एक संकेत है कि आने वाले समय में बदलाव होगा। बदलाव जरूरी है क्योंकि जनता के मुद्दे सबसे महत्वपूर्ण हैं यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं हो रहा है। यह देश के लोगों के लिए चुनाव है, इसलिए यह उनके मुद्दों पर लड़ा जाएगा - मोदी के नाम पर नहीं'

End of Feed