'देश की तरक्की में PM मोदी का जीवन समर्पित', CM पटेल ने शेयर किया Video सॉन्ग, आज गुजरात दौरे पर हैं प्रधानमंत्री

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने देश के विकास में पीएम मोदी के योगदान को रेखांकित करने वाला एक वीडियो सॉन्ग शेयर किया है। सीएम का कहना है कि यह वीडियो सॉन्ग पीएम मोदी के प्रति आम आदमी की भावनाओं को उजागर और लोगों के दिलों में पीएम के जगह बनाने की भावनाओं को दर्शाता है।

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य को विकास की कई सौगातें भेंट करेंगे। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने देश के विकास में पीएम मोदी के योगदान को रेखांकित करने वाला एक वीडियो सॉन्ग शेयर किया है। सीएम का कहना है कि यह वीडियो सॉन्ग पीएम मोदी के प्रति आम आदमी की भावनाओं को उजागर और लोगों के दिलों में पीएम के जगह बनाने की भावनाओं को दर्शाता है।

PM Modi

गुजरात को विकास की सौगातें देंगे पीएम मोदी। तस्वीर-PTI

PM ने भारत का परचम ऊंचा किया-पटेल

X पर यह वीडियो सॉन्ग साझा करते हुए मुख्यमंत्री पटेल ने कहा, '...प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के दौरे पर आ रहे हैं। इस अवसर पर मैं आप सभी के साथ यह गीत साझा कर रहा हूं, जो देश की आम जनता की भावनाओं को उनके प्रति व्यक्त करता है। उन्होंने हर आम नागरिक की चिंताओं का ध्यान रखकर उनके दिलों में जगह बनाई है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए, उन्होंने विश्व में भारत का परचम ऊंचा किया है। यह गीत उन्हीं भावनाओं की गूंज है, उसी गर्व का प्रतिबिंब है।'

End of Feed