उद्धव-राज का फिर वही 'डराने' वाला दांव, मुंबई को गुजरात में मिला लेगी BJP, क्या सधेंगे मराठी वोटर?

रविवार रात शिवसेना (यूबीटी), मनसे की संयुक्त रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि 'मुंबई को महाराष्ट्र से छीनकर उसे गुजरात को देने की साजिश हमेशा से रही है। और ऐसा करने के लिए वे पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। जमीन खरीद रहे हैं। यहां लोगों को बसाकर अपने लोगों को चुन रहे हैं।

BMC Polls 2026: बीएमसी चुनाव में स्थानीय मुद्दों का जोर तो है ही, पुराने मुद्दे भी उछाले जा रहे हैं। करीब दो दशक बाद साथ आए उद्धव एवं राज ठाकरे मराठी वोटरों को अपनी तरफ खींचने के लिए मुंबई का भावनात्मक कार्ड खेला है। दोनों भाइयों ने अपनी संयुक्त रैली में कहा कि बीएमसी चुनाव में अगर भाजपा जीती तो वह मुंबई को गुजरात का हिस्सा बना देगी। ठाकरे बंधुओं ने आरोप लगाया कि मुंबई को गुजरात का हिस्सा बनाने के लिए साजिश रची गई है। दोनों नेताओं के इस आरोप पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है। बीएमसी का चुनाव 15 जनवरी को होना है।

उद्धव-राज का फिर वही 'डराने' वाला दांव, मुंबई को गुजरात में मिला लेगी BJP, क्या सधेंगे मराठी वोटर?

रविवार रात शिवसेना (यूबीटी), मनसे की संयुक्त रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि 'मुंबई को महाराष्ट्र से छीनकर उसे गुजरात को देने की साजिश हमेशा से रही है। और ऐसा करने के लिए वे पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। जमीन खरीद रहे हैं। यहां लोगों को बसाकर अपने लोगों को चुन रहे हैं। जमीन हथियाना उनकी दीर्घकालिक योजना है..जमीन और भाषा हमारी पहचान है। एक बार इसके चले जाने पर आपकी पहचान खत्म हो जाएगी।'

End of Feed