मान लिया मेरा रिमोट कंट्रोल किसी और के पास है, लेकिन नड्डा का कहां है, मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी से किया सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2023, 11:54 PM IST

कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देते हुए कहा कि मेरा रिमोट कंट्रोल किसी और के पास है, लेकिन नड्डा का रिमोट कंट्रोल कहां है?

बेलगावी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनको लेकर की गई रिमोट कंट्रोल वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए सोमवार को सवाल किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष जे पी नड्डा का रिमोट कंट्रोल कहां है। मोदी नीत बीजेपी सरकार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सच बोलने पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह ऐसी चीजों से डरते नहीं हैं और हर चीज के लिए तैयार हैं।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

नड्डा का रिमोट कंट्रोल कहां है?

खरगे ने कहा कि मोदी बेलगावी आये और कहा कि खरगे अध्यक्ष (कांग्रेस) बन गए हैं, लेकिन रिमोट कंट्रोल किसी और के पास है। ठीक है, मेरा रिमोट कंट्रोल किसी और के पास है, लेकिन नड्डा का रिमोट कंट्रोल कहां है? यहां कांग्रेस की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित एक युवा सम्मेलन ‘युवा क्रांति समावेश’ को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि नड्डा किसके रिमोट के नियंत्रण में बोलते हैं? हमारे (कांग्रेस) लिए आपके (बीजेपी) बारे में बोलने के लिए आपकी (बीजेपी) कई कमजोरियां हैं। आपमें साहस की कमी है।

End of Feed