अग्नि-6 की गर्जना से कांपेगा दुश्मन; चांदीपुर में मिसाइल परीक्षण जोड़गा भारत की ताकत का नया अध्याय, 11000 लोग हटाए गए

Odisha Balasore Evacuation Missile Launch: ओडिशा के चांदीपुर (बालेसर) टेस्ट रेंज से भारत की सबसे विनाशकारी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) 'अग्नि-6' के संभावित परीक्षण की हलचल तेज हो गई है।

Agni 6 Missile Test Chandipur: भारत की रणनीतिक मिसाइल क्षमता और परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के इतिहास में एक ऐसा भूचाल आने वाला है, जिससे महाद्वीपों के पार बैठे दुश्मनों के हौसले पस्त हो जाएंगे। रक्षा जगत और कूटनीतिक गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, भारत अपनी अब तक की सबसे गुप्त और महा-विनाशकारी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) 'अग्नि-6' (Agni-VI) के पहले संभावित और ऐतिहासिक परीक्षण के बेहद करीब है।

अग्नि-6 की गर्जना से कांपेगा दुश्मन; चांदीपुर में मिसाइल परीक्षण जोड़गा भारत की ताकत का नया अध्याय, 11000 लोग हटाए गए

अग्नि-6 की गर्जना से कांपेगा दुश्मन; चांदीपुर में मिसाइल परीक्षण जोड़गा भारत की ताकत का नया अध्याय, 11000 लोग हटाए गए

ओडिशा के बालेश्वर जिले में स्थित चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) के लॉन्च कॉम्प्लेक्स-3 (LC-3) से एक बड़े और गुप्त मिसाइल टेस्ट की सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। यह परीक्षण कितना विशाल और संवेदनशील है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय जिला प्रशासन और रक्षा मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर लॉन्च पैड के 3.5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 11,400 से अधिक ग्रामीणों और उनके पशुधन (मवेशियों) को युद्धस्तर पर सुरक्षित ठिकानों पर स्थानांतरित कर दिया है।

End of Feed