डबल इंजन की सरकार बनन के बाद 60 रुपए वाला पेट्रोल 100 रुपए लीटर मिल रहा है, राघव चड्ढा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 04:06 PM IST

आम आदमी पार्टी के नेता गुजरात प्रभारी राघव चड्ढा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि बीजपी को अरविंद केजरीवाल जी का इतना खौफ है कि उनको अपनी सारी ताकत गुजरात के चुनावी मैदान में उतारनी पड़ रही है। आप के डर से भाजपा को प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री जी और अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल के दर्जनों मंत्री को गुजरात के चुनाव मैदान में उतारना पड़ रहा है। भाजपा को अपने 10 से ज्यादा मुख्यमंत्री, 150 से ज्यादा सांसद, अनगिनत MLA और अनगिनत मंत्री गुजरात चुनाव के मैदान में उतारकर पूरी जान झोंकनी पड़ रही है।

अहमदाबाद/गुजरात: आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद एवं गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने महत्वपूर्ण मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई वक्त से भारतीय जनता पार्टी के लिए गुजरात विधानसभा चुनाव एक वॉक-ओवर चुनाव होता था। यानी कि एक ऐसा चुनाव जिसमें ना प्रचार की जरूरत पड़ती थी, ना इश्तेहार की जरूरत पड़ती थी, ना दम झोंखने की जरूरत पड़ती थी, ना अपना खून-पसीना एक करने की जरूरत पड़ती थी। हर बार भाजपा ऐसे ही अपना चुनाव जीत जाती थी। लेकिन जब से गुजरात में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी का आगमन हुआ है, तब से भाजपा की हवाइयां उड़ गई है, भाजपा की नींद उड़ गई है।

Raghav Chadha

आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद एवं गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा

जिसके चलते आज भाजपा को प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री जी और अपने केंद्रीय मंत्रिमंडल के दर्जनों मंत्री को गुजरात के चुनाव मैदान में उतारने पड़ रहे हैं। भाजपा को अपने 10 से ज्यादा मुख्यमंत्री गुजरात चुनाव में उतारने पड़ रहे हैं और उसी के साथ-साथ 150 से ज्यादा सांसद, अनगिनत एमएलए और अनगिनत मंत्री चुनाव मैदान में उतारकर पूरी जान झोंकनी पड़ रही है। और यह तो सिर्फ भाजपा का संगठन है, इसके अलावा उनकी जो सिस्टर कंसर्न है, वह सभी लगे हुए हैं कि कैसे भी करके आम आदमी पार्टी को रोको और अरविंद केजरीवाल जी को रोको। अब भाजपा को अरविंद केजरीवाल जी का इतना खौफ है कि उनको अपनी सारी ताकत गुजरात के चुनावी मैदान में उतारनी पड़ रही है।

End of Feed