सरकार बदलने पर, 'लोकतंत्र का चीरहरण' करने वालों पर ऐसी कार्रवाई करेंगे कि मिसाल बन जाएगी, जांच एजेंसियों को राहुल की 'धमकी'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2024, 07:02 AM IST

Rahul Gandhi : राहुल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि गत वर्षों में भाजपा को हजारों लोगों से चंदे मिले हैं। चंदे की इस रकम का भी लेखा-जोखा निकालना चाहिए।

Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जांच एजेंसियों को खुले तौर पर 'धमकी' दी है। आय कर विभाग से 1,800 करोड़ रुपए का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि 'सरकार बदलने के बाद उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी जिन्होंने लोकतंत्र को तबाह किया है।' उन्होंने आयकर विभाग के नोटिस को 'टैक्स आतंकवाद' बताया। आयकर विभाग ने 2017-18 से लेकर 2020-21 के लिए कांग्रेस को नया नोटिस भेजा है। इस नोटिस में जुर्माना और ब्याज दोनों शामिल है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।

चीरहरण करने वालों पर निश्चित कार्रवाई होगी-राहुल

सोशल मीडिया X पर राहुल ने कहा, 'सरकार जब बदलेगी तो लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई ऐसी होगी कि कोई भी इस तरह का काम करने का दुस्साहस नहीं करेगा। यह मेरी गारंटी है।' कांग्रेस को यह नया नोटिस ऐसे समय आया है जब वह पहले से ही वित्तीय संकट का सामना कर रही है। आय कर विभाग पहले ही पार्टी पर 200 करोड़ रुपए का जुर्माना और उसके अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाली है।

End of Feed