नीरज की मां के अपनेपन ने जीता दिल, तो नदीम की मां की बातें भी बार-बार सुनना चाहेंगे

नदीम ने गुरुवार की रात 92.97 मीटर के रिकॉर्ड ओलंपिक प्रयास से स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि नीरज ने सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.45 मीटर के साथ रजत पदक जीता। दोनों की मांओं की बातों ने दुनिया का दिल जीत लिया है।

Arsham Nadeem mother: अपने बेटे के रजत पदक से खुश नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने पेरिस में पिछले चैंपियन भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी को हराकर ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम के लिए भी खुशी जताई और कहा कि वह भी उनके बच्चा जैसा है। जिस तरह का अपनापन नीरज की मां सरोज ने नदीम के लिए दिखाया कुछ उसी तरह की बात नदीम की अम्मी ने भी कही है। नदीम की मां ने कहा कि अगर मांएं दुनिया चलाए तो कहीं कोई नफरत नहीं होगी। नीरज चोपड़ा भी मेरे बेटे जैसा है, मैंने उसके लिए भी दुआ की थी। उन्होंने कहा कि दोनों की खूब दोस्ती है, ऊपर वाले करे कि वे खूब मेहनत करें और कामयाब बने।

Nadeem mother 1280

नदीम की मां (@ghulamabbasshah)

बता दें कि नदीम ने गुरुवार की रात 92.97 मीटर के रिकॉर्ड ओलंपिक प्रयास से स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि नीरज ने सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.45 मीटर के साथ रजत पदक जीता। नीरज लगातार दो ओलंपिक व्यक्तिगत स्पर्धा का पदक जीतने वाले तीसरे और ट्रैक एवं फील्ड के पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

End of Feed