राहुल ने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात के बाद सदन की कार्रवाई चलने के दिए संकेत, कहा- 'हम सदन में जो बोलना चाहते हैं...'

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 9 फरवरी 2026 को लोकसभा स्पीकर से मुलाकात और चर्चा के बाद सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने के संकेत दिए हैं।

संसद के बजट सत्र में लगातार हंगामा हो रहा है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई लगातार स्थगित करनी पड़ रही है। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार यानी 9 फरवरी 2026 को लोकसभा स्पीकर से मुलाकात और चर्चा के बाद सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने के संकेत दिए हैं।राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा, जिससे हंगामा हुआ।

rahul gandhi

राहुल गांधी (फाइल फोटो:PTI)

राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'समझौता यह है कि हमें ये बातें कहने की इजाज़त दी जाएगी और फिर चर्चा होगी। इसलिए हम चाहते हैं कि चर्चा हो। हम चाहते हैं कि चर्चा हो, लेकिन अब देखते हैं कि सरकार क्या कहती है। मेरा मानना है कि सरकार बहस करने से डर रही है। प्रधानमंत्री सदन में इसलिए नहीं आए क्योंकि उन्हें डर था कि हम क्या कहने वाले हैं। उन्हें डर था कि पहले कदम के तौर पर उन्हें जनरल नरवणे की किताब दी जाएगी। मेरा अंदाज़ा है कि सरकार बजट पर बहस करने से घबरा रही है क्योंकि US डील का मुद्दा, जिस तरह से यह हुआ, जो हुआ, हमारे किसानों पर इसका क्या असर होगा, इस पर चर्चा होगी, और सरकार ऐसा नहीं चाहती...'

End of Feed