कोलकाता हादसा: सुवेंदु सरकार ने 31 जुलाई तक सभी व्यावसायिक निर्माण को किया बंद, TMC शासन में मंजूर परियोजनाओं की भी होगी जांच

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से पांच लोगों की मौत के बाद सुवेंदु सरकार ने 31 जुलाई तक सभी व्यावसायिक निर्माण को बंद कर दिया है। साथ ही उन्होंने TMC शासन में मंजूर परियोजनाओं की भी जांच की बात कही है।

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से पांच लोगों की मौत के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 31 जुलाई तक सभी निर्माणाधीन व्यावसायिक परियोजनाओं के काम पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के दौरान स्वीकृत ऐसी सभी परियोजनाओं का व्यापक ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।

KOLKATA ACCIDENT

कोलकाता हादसे के बाद सुवेंदु सरकार सख्त।

कोलकाता में हुए हादसे की जगह का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में गोदाम के भवन नक्शे में खामियों के संकेत मिले हैं। उन्होंने कोलकाता नगर निगम और शहरी विकास विभाग को निर्देश दिया कि पूर्व सरकार के दौरान स्वीकृत सभी व्यावसायिक निर्माण परियोजनाओं, विशेषकर जलाशयों को भरकर बनाई गई परियोजनाओं की जांच की जाए।

End of Feed