PAK के बांधों का सूखने लगा 'गला', चिनाब नदी के प्रवाह में 21% की कमी, अब दाने-दाने को तरसेगा पाकिस्तान

झेलम नदी के मंगला बंधी और सिंधु नदी के तरबेला बांध में पानी का बहाव में उल्लेखनीय कमी आई है। दरअसल, अपने हिस्से का पानी नियंत्रित करने के बाद चिनाब नदी में पानी का बहाव कम हो गया है। पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई प्रतिबंधात्मक कदम उठाए।

Pakistan Dam : सिंधु नदी जल समझौता स्थगित करने का असर पाकिस्तान पर दिखने लगा है। उसके बांधों में पानी की मात्रा काफी कम हो गई है, इससे खरीफ फसलों की बुवाई पर संकट गहराने लगा है। झेलम नदी के मंगला बंधी और सिंधु नदी के तरबेला बांध में पानी का बहाव में उल्लेखनीय कमी आई है। दरअसल, अपने हिस्से का पानी नियंत्रित करने के बाद चिनाब नदी में पानी का बहाव कम हो गया है। पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई प्रतिबंधात्मक कदम उठाए। उनमें से एक सिंधु नदी जल समझौते को स्थगित करना भी है।

Pakistan Dam

पाकिस्तान के बांधों में पानी की मात्रा कम हुई।

पाकिस्तान में बढ़ने लगी है बेचैनी

सिंधु नदी जल समझौते को स्थगित किए जाने के बाद से पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ रही है। बांधों में पानी की कमी होने से खरीफ फसलों की बुवाई पर गहरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कई मौकों पर इसका जिक्र कर चुके हैं। पिछले सप्ताह ताजिकिस्तान के दुशांबे में एक कार्यक्रम के दौरान शहबाज ने दुनिया का ध्यान इस तरफ खींचने की कोशिश की।

End of Feed