हाथरस हादसे के बाद सपा प्रमुख Akhilesh Yadav का पुराना पोस्ट वायरल, लगा चुके हैं बाबा के जयकारे; जानिए क्या है कनेक्शन?

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए हादसे में 121 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भोले बाबा की तारीफ करते हुए पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई है। यह हादसा सूरज पाल सिंह बाबा जो कि नारायण साकार हरि और संत भोले बाबा के नाम से जाने जाते हैं, उनके सत्संग में हुआ। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। ये पोस्ट अखिलेश यादव ने पिछले साल किया था। इस वायरल पोस्ट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भोले बाबा की तारीफ करते नजर आ रहे है। यौन शोषण समेत पांच अन्य गंभीर मुकदमों का आरोपी सूरज पाल उर्फ बाबा साकार हरि का पुराना सियासी कनेक्शन भी सामने आया है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बाबा के सत्संग में शामिल होते रहें हैं। पिछले वर्ष जनवरी माह में भी अखिलेश यादव बाबा के सत्संग में शामिल हुए थे और बाबा की महिमा का गुणगान में एक पोस्ट शेयर किया था। 3 जनवरी 2023 को अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, नारायण साकार हरि की संपूर्ण ब्रह्मांड में सदा-सदा के लिए जय जयकार हो। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी चार तस्वीरें भी इस पोस्ट में शेयर की थीं।

Hathras Stampede

अखिलेश यादव का पुराना पोस्ट वायरल

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल की नौकरी के दौरान 28 साल पहले बाबा इटावा में भी पोस्टेड रहा था। जानकारी के मुताबिक नौकरी के दौरान बलात्कार का मुकदमा लिखे जाने के बाद सूरज पाल को पुलिस विभाग से बर्खास्त किया गया था। जेल से छूटने के बाद वह अपना नाम और पहचान बदलकर बाबा बन गया था।

End of Feed