जातिगत जनगणना के बाद अब शराब की बारी, प्रतिबंध का असर जानने के लिए फिर सर्वे कराएंगे नीतीश

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 09:05 AM IST

Survey On Bihar Liquor Prohibition : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘2018 में सर्वे कराया गया तो पता चला कि एक करोड़ 64 लाख लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है। वर्ष 2023 के सर्वे से पता चला कि एक करोड़ 82 लाख लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है।

Survey On Bihar Liquor Prohibition : बिहार में जातिगत जनगणना के बाद अब शराब पर सर्वे होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराब पर लगे प्रतिबंध का असर जानने के लिए सर्वे कराने का फैसला किया है। बता दें कि बिहार में करीब सात साल पहले 2016 से शराब के उत्पादन, वितरण एवं उसके सेवन पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। बावजूद इसके राज्य में जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि शराब पर प्रतिबंध लगाने से समाज पर पड़े इसके प्रभाव को सामने लाया जाए।

liquor prohibition survey in Bihar

बिहार में शराब प्रतिबंध का असर जानने के लिए नए सिरे से होगा सर्वे।

नीतीश ने बताया-शराब से क्यों नफरत हो गई?

कुमार ने नशामुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित एक सरकारी समारोह में सर्वे कराए जाने के बारे में संकेत दिया। बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद आसीन रहने वाले कुमार (70) ने अपने शुरुआती अनुभवों को याद किया जिसके कारण उन्हें शराब से नफरत हो गई थी। उन्होंने कहा, ‘जिस स्थान पर मैंने अपना बचपन बिताया था, वह इस बुराई से मुक्त था। जब मैं इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के लिए पटना आया और किराए के जिस मकान में मैं रहता था, वहां पड़ोस में कुछ लोग शराब पीते थे और उपद्रव करते थे।’

End of Feed