भारत में धनवान मंदिरों की सूची में एक और मंदिर का नाम जुड़ चुका है। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ स्थित गुफाओं, मंदिरों और कंदराओं के उत्तखनन का काम आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया करीब 85 साल बाद कर रहा है। उस क्रम में जब एक मंदिर का उत्खनन किया जा रहा था तो आम लोग हों या खास हर किसी के लिए चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। एएसआई के मुताबिक मंदिर से खजाना मिला है, यही नहीं मंदिर की दीवारों में ब्राह्मी स्क्रिप्ट में कौशांबी और मथुरा का जिक्र है जिससे पता चलता है कि उस समय व्यापार और आपसी संबंध कितने मजबूत थे।
85 साल बाद एएसआई ने शुरू किया उत्खनन का काम
