अफगानिस्तान में आए भूकंप के दो झटके, फैली दहशत, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 3, 2024, 08:31 AM IST

Afghanistan Earthquakes: 12 दिसंबर, 2023 को अफगानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। अब भूकंप के इन झटकों ने दहशत पैदा कर दी।

Afghanistan Earthquakes: अफगानिस्तान में बुधवार को 30 मिनट से भी कम समय में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 4.4 थी और यह फैजाबाद से 100 किमी पूर्व में 12:28 बजे आया था। दूसरा भूकंप, 4.8 की तीव्रता के साथ फैजाबाद से 126 किमी पूर्व में रात 12:55 बजे आया। अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

Earthquake

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

पहले आए भूकंप में तबाही

12 दिसंबर, 2023 को अफगानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। देश के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने कहा कि इससे पहले, पिछले साल अक्टूबर में 6.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप और उसके बाद आए तेज झटकों ने पश्चिमी अफगानिस्तान में दर्जनों लोगों की जान ले ली थी। देश में दो दशकों में आए सबसे घातक भूकंपों में से एक में लगभग 2,000 लोग मारे गए थे।

End of Feed