क्या आप जानते हैं, रेलवे स्टेशनों पर महज 50 रुपये में बुक हो जाते हैं होटल जैसे रूम, IRCTC की खास पहल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 3, 2023, 11:42 AM IST

यात्री अक्सर रेलवे द्वारा दी जाने वाली कई बेहतरीन सुविधाओं से अनजान होते हैं। आज हम ऐसी ही एक सुविधाओं के बारे में आपको बता रहे हैं।

Indian Railways: भारतीय रेलवे यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करके उनके सफर को आरामदायक बनाने की पुरजोर कोशिश करता है। त्योहारों और गर्मियों के दौरान रेलवे यात्रियों को राहत और सुविधा देने के लिए विशेष ट्रेनें चलाता है। यात्री अक्सर रेलवे द्वारा दी जाने वाली कई बेहतरीन सुविधाओं से अनजान होते हैं। आज हम ऐसी ही एक सुविधाओं के बारे में आपको बता रहे हैं।

इसमें सबसे खास सुविधा ये है कि अगर आपको ट्रेन से यात्रा करते समय आपको रेलवे स्टेशन पर ही रुकना पड़े, तो चिंता न करें। भारतीय रेलवे स्टेशन पर ही कमरे उपलब्ध कराता है, जिससे आपको होटल दूसरी कोई जगह ढूंढ़ने की जरूरत नहीं होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि ये कमरे बेहद किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं।

End of Feed