Himachal Adventure: हिमाचल प्रदेश में 15 जुलाई से दो महीने के लिए 'रोमांचक गतिविधियों' पर Ban

इस बारे में विभाग द्वारा उपमंडल अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है ताकि सभी क्षेत्रों पर नजर रखी जा सके।इसमें कहा गया कि निर्देश का उल्लंघन करने पर संचालक का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है तथा गतिविधियों में प्रयुक्त सामग्री जब्त की जा सकती है।

Himachal Adventure: हिमाचल प्रदेश सरकार ने मानसून के कारण 15 जुलाई से 15 सितंबर तक दो महीने के लिए राज्य में रोमांचक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।यहां जारी अधिसूचना में कहा गया कि उल्लंघन करने पर पर्यटन विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।इसमें कहा गया कि हर साल बरसात के मौसम में रोमांचक गतिविधियां दो महीने के लिए बंद रहती हैं।

Himachal Adventure

'रोमांचक गतिविधियों' पर रोक (फाइल फोटो: PTI)

पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, पानी में होने वाली गतिविधियों और अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए दो महीने तक इंतजार करना पड़ता है। कांगड़ा जिले के धर्मशाला शहर के पास पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल एक पर्यटक की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई।

End of Feed