Aditya L1: सूर्य की ओर बढ़ रहा है आदित्य एल1, ISRO ने मिशन पर दिया बड़ा अपडेट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 8, 2023, 11:22 AM IST

Aditya-L1 Mission: आदित्य-एल1 मिशन को लेकर इसरो ने बड़ा अपडेट साझा किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया है कि अंतरिक्ष यान स्वस्थ है और सूर्य-पृथ्वी L1 की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले 30 सितंबर को जानकारी आई थी कि आदित्य एल1 अब पृथ्वी के प्रभाव से बाहर निकल गया है।

ISRO News: भारत के सूर्य मिशन में एक के बाद एक बड़ी सफलता हाथ लग रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इससे जुड़ी अहम जानकारी साझा करते हुए ये बताया है कि अंतरिक्ष यान स्वस्थ है और सूर्य-पृथ्वी L1 की ओर बढ़ रहा है। ट्रांजिस्टर करेक्शन मैनुवर (टीसीएम) जिसका मूल रूप से प्रावधान किया गया था, 6 अक्टूबर, 2023 को लगभग 16 सेकंड के लिए किया गया था।

Aditya-L1 Soars to New Heights: ISRO's Solar Probe Escapes Earth's Gravitational Pull, Sets Course for Sun-Earth Lagrange Point

आदित्य-एल1 मिशन को लेकर इसरो ने दिया बड़ा अपडेट।

इसरो ने मिशन आदित्य एल1 पर दिया ये बड़ा अपडेट

इसरो ने बताया कि '19 सितंबर, 2023 को किए गए ट्रांस-लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 इंसर्शन (टीएल1आई) पैंतरेबाज़ी को ट्रैक करने के बाद मूल्यांकन किए गए प्रक्षेप पथ को सही करने के लिए इसकी आवश्यकता थी। टीसीएम यह सुनिश्चित करता है कि अंतरिक्ष यान एल1 के आसपास हेलो कक्षा में प्रवेश की दिशा में अपने इच्छित पथ पर है। जैसे-जैसे आदित्य-एल1 आगे बढ़ता रहेगा, कुछ ही दिनों में मैग्नेटोमीटर फिर से चालू हो जाएगा।'

End of Feed