ISRO का अपडेटः इधर Aditya-L1 के लिए रॉकेट रेडी, उधर Chandrayaan-3 को मिला गंधक!

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 31, 2023, 10:32 PM IST

इस बीच, देश के वैज्ञानिक आस लगाए हैं कि दो सितंबर, 2023 को इसरो की ओर से लॉन्च किए जाने वाले भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 के जरिए जुटाए गए आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद सूर्य के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में नई जानकारी मिल सकेगी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 और हिंदुस्तान के मून मिशन चंद्रयान-3 पर ताजा अपडेट दिया है। गुरुवार (31 अगस्त, 2023) को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में उन्होंने बताया कि आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग के लिए वे लोग बस तैयार हो रहे हैं। रॉकेट और सैटेलाइट रेडी हैं, जबकि लॉन्चिंग से जुड़ी रिहर्सल पूरी कर ली गई है।

ISRO new update

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

वैसे, इससे पहले इसरो ने बुधवार (30 अगस्त, 2023) को बताया था कि लॉन्चिंग का पूर्वाभ्यास और रॉकेट की आंतरिक पड़ताल पूरी हो चुकी है। मिशन को दो सितंबर को पूर्वाह्न 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना है।

End of Feed