चांद पर फ्लैट्स बनाएंगे अडानी, मुसलमानों की नो एंट्री…महुआ मोइत्रा का पीएम पर तंज

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 27, 2023, 01:27 PM IST

महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है और ट्वीट कर कहा है कि अब अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चंद्रमा पर फ्लैट्स बनवाएंगे और वहां मुसलमानों को एंट्री नहीं मिलेगी और सिर्फ शाकाहारी लोगों को ही वहां आवास दिए जाएंगे।

चंद्रयान-3 की कामयाबी से जहां दुनिया भर में इसकी तारीफ हो रही है वहीं देश के विपक्षी दल इसमें भी राजनीति ढूंढ रहा है, ताजा मामला टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा का सामने आया है जहां उन्होंने इस मिशन को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा और कहा है कि चांद पर फ्लैट्स बनाने का टेंडर अडानी को मिलेगा और वो यहां फ्लैट्स बनाएंगे।

मिशन चंद्रयान-3 का जिक्र करते हुए, तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने कहा कि बीजेपी, इसरो के मिशन का उपयोग करेगी। इसके अलावा उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम ने चंद्रमा के कुछ हिस्सों के नाम तिरंगा और शिव शक्ति रखा है। अब अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चंद्रमा पर फ्लैट्स बनवाएंगे और वहां मुसलमानों को एंट्री नहीं मिलेगी। सिर्फ शाकाहारी लोगों को ही वहां आवास दिए जाएंगे।

End of Feed