अभिजीत दिपके ने विपक्षी दलों को दी नसीहत, कहा- 'फिक्स मैच' खेलना बंद कर चुनाव बहिष्कार करें

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों के बीच अभिजीत दिपके ने विपक्ष को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि फिक्स मैच की तरह चल रहे चुनावों में हिस्सा लेकर विपक्ष खुद इसे वैधता दे रहा है।

देश में चुनाव आयोग और मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राजनीतिक कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने विपक्षी दलों को हिदायत दे डाली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए दिपके ने विपक्ष को कहा है कि धांधली वाले चुनावों में हिस्सा लेकर वे खुद इस चुनावी व्यवस्था को वैधता प्रदान कर रहे हैं।

Abhijeet Dipke Election Rigging Allegations opposition

चुनाव आयोग विवाद पर दिपके का विपक्ष को संदेश

"फर्जी व्यवस्था को जिंदा रख रहा है विपक्ष"

अभिजीत दिपके ने विपक्ष को संबोधित करते हुए लिखा, " हां, चुनावों में हेराफेरी हो रही है। लेकिन जब आप ऐसी धांधली वाली प्रक्रियाओं में लगातार हिस्सा लेते रहते हैं, तो आप इन चुनावों को वैधता देत हैं और यह भ्रम बनाए रखने में मदद करते हैं कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं।"

End of Feed