अभिजीत दीपके पहुंचे अपने गांव, अंतिम संस्कार स्थल पर दादी को दी श्रद्धांजलि, अस्थियां देखकर रो पडे़

दिल्ली पुलिस से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके देर रात तुरंत अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी पहुंचे। वह श्मशान घाट पर गए जहां उनकी दादी का अंतिम संस्कार हुआ था।

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने अपने गांव पहुंचकर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दादी की अंतिम संस्कार की जगह पर फूल चढ़ाए। बता दें कि कुछ दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया और अंतिम संस्कार के समय अभिजीत दीपके दिल्ली पुलिस की कस्टडी में थे, इसलिए वे अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके।

Abhijit Dipke

दादी की अस्थिया देख दीपके हुए भावुक

दिल्ली पुलिस से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके देर रात तुरंत अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी पहुंचे। वह श्मशान घाट पर गए जहां उनकी दादी का अंतिम संस्कार हुआ था। अभिजीत दीपके ने फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपनी दादी की यादों ने अभिजीत दीपके को रुला दिया और कुछ देर के लिए अभिजीत दीपके उसी श्मशान घाट पर रुके जहां उनकी दादी का अंतिम संस्कार हुआ था।

End of Feed