सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत, पिता मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ने की मिली इजाजत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 03:13 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा पूरी सुरक्षा के बीच अब्बास अंसारी को लाया जाए। 10 अप्रैल को फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास अंसारी को वापस गाजीपुर लॉकअप में रखा जाएगा।

Abbas Ansari Gets Interim Bail: सुप्रीम कोर्ट से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को बड़ी राहत मिली है। अंसारी को अदालत ने अंतरिम जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फतिहा पढ़ने की इजाजत दे दी है। 10 अप्रैल को अब्बास पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फतिहा पढ़ेंगे।

Abbas Ansari

अब्बास अंसारी

सुरक्षा के बीच अब्बास अंसारी को लाया जाएगा

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा पूरी सुरक्षा के बीच अब्बास अंसारी को लाया जाए। 10 अप्रैल को फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास अंसारी को वापस गाजीपुर लॉकअप में रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 11 और 12 अप्रैल को अब्बास अंसारी अपने परिवार वाले से मुलाकात करेंगे। अब्बास को 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल में लाया जाएगा।

End of Feed