अब्बास अंसारी को 10 से 12 जून तक मिली अंतरिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने दिए कई निर्देश

अब्बास अंसारी 10 जून को प्रार्थना सभा मे भाग लेगा और 11 और 12 जून को परिवार वालों से मिल सकेगा। श्रद्धांजलि समारोह के बाद अब्बास अंसारी को गाजीपुर जेल ले जाया जाएगा।

Abbas Ansari Gets Interim Bail: मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट पारिवारिक श्रद्धांजलि समारोह मे शामिल होने के लिए 10 जून से 12 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 9 जून को सुबह कासगंज जेल से गाजीपुर पुलिस कस्टडी मे ले जाने की इजाजत दी है। अब्बास अंसारी 10 जून को प्रार्थना सभा मे भाग लेगा और 11 और 12 जून को परिवार वालों से मिल सकेगा। श्रद्धांजलि समारोह के बाद अब्बास अंसारी को गाजीपुर जेल ले जाया जाएगा।

End of Feed