राघव चड्डा पर AAP का बड़ा एक्शन, राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया, अशोक मित्तल को बनाया डिप्टी लीडर

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी (AAP) से बड़ी खबर सामने आई, AAP ने राघव चड्डा पर एक्शन लिया है उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया गया है।

आम आदमी पार्टी से बड़ी खबर सामने आई, AAP ने राघव चड्डा (Raghav Chadha) पर एक्शन लिया है उन्हें राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर कहा है कि राघव चड्ढा को उच्च सदन में पार्टी के उप-नेता के पद से हटा दिया जाए। राघव चड्ढा अप्रैल 2022 से सांसद हैं। उन्होंने संसद में जनहित के मुद्दे उठाकर कई मौकों पर सुर्खियां बटोरी हैं।

aap

AAP ने राघव चड्डा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया

AAP ने सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि उच्च सदन में अशोक मित्तल को AAP का उप-नेता नियुक्त किया जाए। सूत्रों के अनुसार, पत्र में यह भी कहा गया है कि चड्ढा जो पंजाब से राज्यसभा सांसद भी हैं को सदन में बोलने के लिए AAP के कोटे से समय आवंटित नहीं किया जाना चाहिए। AAP के वर्तमान में राज्यसभा में 10 सदस्य हैं, जिनमें से सात पंजाब से और तीन दिल्ली से हैं।

End of Feed