Punjab Election 2027: आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से मैदान में उतरेंगे CM भगवंत मान

Punjab Election 2027: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट।

Punjab Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मियां तेज करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संसदीय मामलों की समिति (PAC) के साथ गहन मंथन के बाद उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई है। जारी की गई पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनकी पारंपरिक सीट धूरी से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्रियों, प्रमुख विधायकों और सांगठनिक चेहरों को शुरुआती सूची में जगह मिली है।

bhagwant mann pti

मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी सीट से चुनाव लड़ेंगे

प्रमुख चेहरे और उनकी सीटें

बड़े नामों की बात करें तो मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवां को मैदान में उतारा गया है। लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, बटाला से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) और अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को टिकट दिया गया है। इसके अलावा करतारपुर से बलकार सिंह, रूपनगर से दिनेश चड्ढा, एसएएस नगर (मोहाली) से कुलवंत सिंह, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली, भदौड़ से लाभ सिंह उगोके और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

End of Feed