अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का सामूहिक उपवास, जंतर-मंतर पर जुटेंगे कार्यकर्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 06:23 AM IST

Arvind Kejriwal News in Hindi: आम आदमी पार्टी के सामूहिक उपवास कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली के जंतर-मंतर से होगी और पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां में भी आप कार्यकर्ता उपवास कर गिरफ्तारी का विरोध जताएंगे। इसके अलावा विदेशों में भी लोग उपवास रखेंगे, आम आदमी पार्टी की ओर से तस्वीरें भेजने के लिए व्हाट्सएप नंबर पर भी जारी किया गया है।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी लगातार आंदोलनरत है। अब आप के आह्वान पर कार्यकर्ता आज सुबह 10 बजे से सामूहिक उपवास रखेंगे। इसकी शुरुआत दिल्ली के जंतर-मंतर से होगी और पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां में भी आप कार्यकर्ता उपवास कर गिरफ्तारी का विरोध जताएंगे। बता दें, आप ने देशव्यापी सामूहिक उपवास का आह्वान किया है। इसमें आप के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद, पदाधिकारी व कार्ययकर्ता शामिल होंगे।

Arvind Kejriwal arrest

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप का सामूहिक उपवास

इसी तरह आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा व अन्य प्रदेशों में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सामूहिक उपवास के साथ केजरीवाल को आशीर्वाद की मांग की है। इसके अलावा विदेशों में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपवास रखेंगे। आम आदमी पार्टी ने जनता से भी इस सामूहिक उपवास कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

End of Feed