AAP in Chattisgarh: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने भी ठोकी ताल, महारैली में शामिल होंगे केजरीवाल और मान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 31, 2023, 11:59 PM IST

राज्य में मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहा है मगर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी तीसरे दल के तौर पर अपनी जगह बनाने में कई चुनावों में कायम हुए हैं। यह बात अलग है कि तीसरे दल के पास कभी भी सत्ता की चाबी नहीं आई।

देश की राजनीति में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) ऐसा राज्य है जहां दो प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के अलावा तीसरे दल को अपनी ताकत बढ़ाने का अवसर मिल जाता है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी यहां ताल ठोक दी है और दो जुलाई को बिलासपुर में महारैली होने वाली है और उसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आने वाले हैं।

AAP in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी

राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच होता आया है। राज्य के गठन के बाद से हुए चार चुनावों में जहां तीन बार भाजपा को जीत मिली वहीं एक बार कांग्रेस में सफलता हासिल की है। इसके बावजूद तीसरे दलों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और यही कारण है कि अब आम आदमी पार्टी राज्य में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

End of Feed