AAP-GFP Alliance : गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने किया गठबंधन, ‘गोवा फर्स्ट’ के नाम से लड़ेंगे चुनाव

गोवा की राजनीति में बड़ा सियासी धमाका हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) और क्षेत्रीय दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) ने आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। इस नए गठबंधन का नाम ‘गोवा फर्स्ट’ रखा गया है।

गोवा की राजनीति में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) और क्षेत्रीय दल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) ने आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। दोनों दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘गोवा फर्स्ट’ रखा है। इस नए मोर्चे के सामने आने से गोवा में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने के आसार हैं।

गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने किया गठबंधन

गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने किया गठबंधन

विजय सरदेसाई और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

रविवार को पणजी में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और गोवा फॉरवर्ड पार्टी अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। दोनों नेताओं ने साफ संकेत दिया कि यह गठबंधन बीजेपी और कांग्रेस, दोनों से अलग राजनीतिक विकल्प के तौर पर मैदान में उतरेगा।

End of Feed