केजरीवाल की गिरफ्तारी से AAP के सामने नेतृत्व का संकट, विकल्प सीमित, सामने आ रहे पत्नी सहित ये तीन नाम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 22, 2024, 10:38 AM IST

आम आदमी पार्टी के सामने अब एक ऐसे नेता को चुनने की चुनौती है जो केजरीवाल की अनुपस्थिति में पार्टी और दिल्ली में उनकी सरकार की कमान संभाल सके।

AAP Leadership Crisis: आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी दोहरे संकट से घिर गई है। न सिर्फ आप पार्टी बल्कि दिल्ली सरकार के सामने भी नेतृत्व का संकट खड़ा हो गया है। अब आप के सामने सीमित विकल्प ही बचे हैं। नए हालात में केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कैबिनेट मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को इस भूमिका के लिए उनके संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

Kejriwal Arrested

आप के सामने नेतृत्व का संकट

केजरीवाल जैसे ही नेता को चुनने की चुनौती

आप के सामने अब एक ऐसे नेता को चुनने की चुनौती है जो केजरीवाल की अनुपस्थिति में पार्टी और दिल्ली में उनकी सरकार की कमान संभाल सके। आप नेतृत्व के लिए ऐसे नेता को चुनना वास्तव में एक कड़ी चुनौती है जिसका कद पार्टी संयोजक केजरीवाल के कद के समान या इसके आस-पास हो। केजरीवाल 2012 में पार्टी के गठन के बाद से इसके संयोजक हैं और करीब एक दशक से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं। केजरीवाल की जगह ले सकने वाले नेता को खोजना और भी जरूरी इसलिए है क्योंकि आप पंजाब, दिल्ली, गुजरात, असम और हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है जहां केजरीवाल पार्टी के अहम प्रचारक होने वाले थे।

End of Feed