केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, नहीं मिलेगी तुरंत राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनावई से किया इनकार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 23, 2024, 08:26 PM IST

Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने याचिका दाखिल कर मांग की थी कि दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले पर तत्काल सुनवाई करे। जिसपर हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देते हुए शनिवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

kejriwal ed case

केजरीवाल की याचिका पर तत्काल सुनवाई नहीं करेगा हाईकोर्ट

केजरीवाल की मांग हाईकोर्ट में खारिज

केजरीवाल ने याचिका दाखिल कर मांग की थी कि दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले पर तत्काल सुनवाई करे। जिसपर हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। केजरीवाल ने शनिवार शाम या रविवार तक मामले की तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

End of Feed