'AAP अकेले लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव...' बोले राज्यसभा सदस्य संजय सिंह

आप नेता सिंह ने यह भी दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मोदी को "एक बड़ा संकेत" मिला है, जिन्होंने कहा है कि 75 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सक्रिय सार्वजनिक जीवन में नहीं रहना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। हालांकि उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन के आरोप का समर्थन किया कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर बिहार में मतदाता सूची में हेरफेर की जा रही है।' राज्यसभा सदस्य सिंह ने अपनी पार्टी के सहयोगी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भी जोरदार बचाव किया। मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छोटे देशों की यात्राओं का उपहास करने के लिए आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

sanjay singh AAP

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (फाइल फोटो: PTI)

'इंडिया' गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में जब उनसे पूछा गया तो आप के बिहार प्रभारी ने जोर देकर कहा, "हम आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे।" आप पिछले साल के लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन का हिस्सा थी।सिंह की पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ सीटों का समझौता किया था, लेकिन पंजाब में ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

End of Feed