अटकलों पर लगा विराम, AAP ने पंजाब से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को मैदान में उतारा

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में संजीव अरोड़ा की जीत के बाद केजरीवाल ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए अरोड़ा के नाम की घोषणा के बाद विपक्ष ने दावा किया था कि केजरीवाल उनकी जगह राज्यसभा में प्रवेश करेंगे।

Rajinder Gupta: सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 24 अक्टूबर को पंजाब में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। यह उपचुनाव आप के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट को भरने के लिए हो रहा है। अरोड़ा ने राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उच्च सदन की सदस्यता छोड़ दी थी। अरोड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल, 2028 को समाप्त होना था, वर्तमान में भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में मंत्री हैं।

Rajinder Gupta

राजिंदर गुप्ता

अरविंद केजरीवाल ने अटकलों पर लगाया विराम

ट्राइडेंट समूह के मानद अध्यक्ष गुप्ता ने हाल ही में राज्य आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे अटकलें तेज हो गई थीं कि आप उन्हें उपचुनाव के लिए मैदान में उतार सकती है। आप को 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भारी बहुमत प्राप्त है। जून में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से राज्यसभा में प्रवेश करने की अटकलों पर विराम लगा दिया था।

End of Feed