आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओडिशा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन की मौत, बाढ़ से बेहाल नेपाल को भारत ने भेजी 35 टन राहत सामग्री
आज की ताजा खबर लाइव,9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ED के छापे], [राजस्थान निकाय चुनाव], [अमेरिका-ईरान युद्ध] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी से जुड़े परिसरों पर ईडी के छापे जारी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा अमेरिकी सेना ने एक युद्धपोत पर मिसाइल हमले की कोशिशों के जवाब में ईरान के कई तेल टैंकरों पर हमला किया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह वाशिंगटन और तेहरान के बीच छह महीने से अधिक समय से जारी युद्ध के दौरान दोनों पक्षों के बीच जवाबी हमलों की ताजा कड़ी है। दोनों देश एक बार फिर लड़ाई की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, मेरठ शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम इलाके में कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर पड़ोसी को धमकाने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। अन्य देश और दुनिया की खबरों के लिए नीचे से निकल जाएं।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [ED के छापे], [राजस्थान निकाय चुनाव], [अमेरिका-ईरान युद्ध] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: पिस्तौल दिखाकर धमकाने के आरोप में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा गिरफ्तार हुआ है। मेरठ का ये मामला है। वहीं, राजस्थान में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान बुधवार को शुरू हो गया। राज्यभर के 162 नगर निकायों में मतदान हो रहा है, जिनमें जयपुर जिले के 18 निकाय भी शामिल हैं। इसके अलावा, कोलकाता के 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी रूप से बंद करने के नोटिस दिए गए हैं। उधर, अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने युद्धपोतों पर हुए ताजा हमलों के जवाब में ईरान के पांच तेल टैंकरों को नष्ट कर दिया। इसके बाद तेहरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। छह महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में दोनों पक्षों के बीच जवाबी हमलों की यह ताजा कड़ी है, जिससे दोनों देश एक बार फिर लड़ाई की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। इधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को एक जांच के सिलसिले में कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी एवं सांसद प्रियंका जारकीहोली और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। अन्य देश और दुनिया की खबरों के लिए नीचे से निकल जाएं।
ओडिशा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन की मौत
कोरापुट: ओडिशा के रायगढ़ा जिले में बुधवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना पद्मपुर थाना क्षेत्र के तरपागुड़ा गांव में हुई। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय हरिश्चंद्र बीर, 47 वर्षीय प्रकाश लीमा और 45 वर्षीय अलोक कराड के रूप में हुई है। तीनों स्थानीय निवासी थे। पुलिस के अनुसार, सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए सबसे पहले एक व्यक्ति अंदर गया। इसके बाद दो अन्य लोग भी एक-एक कर टैंक में उतर गए। कुछ देर बाद तीनों बेहोश हो गए। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि टैंक के अंदर ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस के कारण उनका दम घुटा। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव सेप्टिक टैंक से बाहर निकाले। पद्मपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक बीडी प्रधान ने बताया कि प्रथम दृष्टया तीनों की मौत सेप्टिक टैंक में दम घुटने के कारण हुई प्रतीत होती है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
बाढ़ से बेहाल नेपाल को भारत ने भेजी 35 टन राहत सामग्री; C-17 विमान से पहुंचाई मदद
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच भारत ने बुधवार को एक बार फिर मानवीय सहायता भेजी है। भारतीय वायुसेना के C-17 परिवहन विमान के जरिए नेपाल के लिए 35 टन राहत सामग्री और जरूरी उपकरण रवाना किए गए। यह भारत की ओर से नेपाल को भेजी गई राहत की नई खेप है। इससे पहले भी भारत कई चरणों में राहत सामग्री और आवश्यक दवाइयां भेज चुका है। साथ ही भारतीय सुरंग बचाव दल और फॉरेंसिक टीम भी नेपाल में राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रही हैं। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार तक आपदा में 1,365 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,326 लोग अब भी लापता हैं। इनमें कम से कम 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं। भारत ने 3 सितंबर को भी दो सैन्य विमानों से 21 टन से अधिक राहत सामग्री नेपाल भेजी थी।
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने बुधवार को घोषणा की कि वह मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा विधानसभा में पार्टी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम. करुणानिधि पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाली "अपमानजनक टिप्पणियों" के विरोध में 12 सितंबर को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी।
द्रमुक ने एक बयान में कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय का भाषण बेहद निंदनीय है, क्योंकि इसमें पांच बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत करुणानिधि, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरासोली मारन और पार्टी अध्यक्ष स्टालिन के त्याग का अनादर किया गया है। बयान में कहा गया कि स्टालिन ने 1975-77 के आपातकाल के दौरान इस्तेमाल किए गए एक कड़े कानून मीसा (आंतरिक सुरक्षा रख-रखाव अधिनियम) के तहत अपने एक साल के कारावास के दौरान गंभीर यातनाएं सही थीं।
पार्टी का आरोप है कि विधानसभा ने पहले कभी इतना "घृणास्पद भाषण" नहीं देखा। इस तरह की टिप्पणियों से सदन की गरिमा, परंपरा और इतिहास को दरकिनार कर दिया गया है। द्रमुक ने आरोप लगाया कि शासन की विफलताओं पर प्रश्नों का उत्तर देने में असमर्थ होने के कारण मुख्यमंत्री विजय निम्न स्तर की बयानबाजी पर उतर आए हैं। मुख्यमंत्री के इस भाषण के विरोध में 12 सितंबर को पार्टी के जिला सचिवों के नेतृत्व में पूरे राज्य में प्रदर्शन किए जाएंगे।
सूरत के कपड़ा बाजार में लगी आग, कई दुकानें क्षतिग्रस्त, एक दमकलकर्मी घायल
उन्होंने बताया कि आग आधी रात के आसपास श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में लगी और छठी मंजिल पर स्थित दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां और करीब 150 दमकलकर्मियों व अधिकारियों को तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि सात से आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।
जम्मू कश्मीर के कठुआ में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, घंटों रेल यातायात बाधित
अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। यह महत्वपूर्ण रेल मार्ग जम्मू कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।
उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का आकलन किया। पटरी से उतरे डिब्बे को बाद में मार्ग से हटा दिया गया, जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे रेल यातायात बहाल कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि रेलवे की संपत्ति को किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना की जांच की जा रही है और डिब्बे के पटरी से उतरने की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।
ओखला फेज-1 में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक की मौत
सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद MCD की कार्रवाई शुरू
राहुल गांधी के जनता दरबार में भीड़ हुई उग्र
अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया
छह महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में दोनों पक्षों के बीच जवाबी हमलों की यह ताजा कड़ी है, जिससे दोनों देश एक बार फिर लड़ाई की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि अमेरिकी हमलों के बाद तेहरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों की ओर मिसाइलें दागीं।
जॉर्डन की सेना ने बताया कि उसकी हवाई रक्षा प्रणालियों ने उसके क्षेत्र की ओर दागी गई 18 बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही रोक दिया, जबकि दो अन्य मिसाइलें ऐसे स्थानों पर गिरीं जहां कोई आबादी नहीं थी।
सेना ने कहा कि उसे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। जॉर्डन अमेरिका का घनिष्ठ सहयोगी है और वहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। इसी वजह से जॉर्डन के सैन्य ठिकाने ईरान के हमलों का बार-बार निशाना बन रहे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी
अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
पहले चरण में पार्षद के 5393 पदों के लिए 20,000 से ज़्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिन 162 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव हो रहे हैं उनमें चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाएं शामिल हैं।
अलवर शहर में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के काम नहीं करने पर मतदाताओं ने आपत्ति जताई। सवाई माधोपुर और जोधपुर में भी ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण लंबी कतारे लग गईं।
अधिकारियों के अनुसार 162 नगर निकायों में 7683 मतदान केंद्रों पर 57,52,278 मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल सकेंगे। जयपुर जिले में 18 नगर निकायों के 565 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।
जयपुर जिले में जिन निकायों में चुनाव हो रहे हैं उनमें मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा, दूदू, चाकसू, फागी, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, वाटिका, कानोता, बस्सी, बगरू, कालाडेरा और चौमूं शामिल हैं।
राजस्थान के 309 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदान दो चरणों में नौ और 11 सितंबर को कराया जा रहा है। वोटों की गिनती 14 सितंबर को होगी।
पिस्तौल दिखाकर धमकाने के आरोप में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सराय बहलीम निवासी हाजी सिराज ने दर्ज करायी शिकायत में आरोप लगाया था कि सोमवार देर रात फिरोज अपने दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उनके घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।
सिराज ने आरोप लगाया कि इस दौरान फिरोज ने पिस्तौल लहराकर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सूत्रों ने बताया कि शिकायत और घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने फिरोज और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
कोलकाता के 919 होटल और गेस्ट हाउस को अस्थायी रूप से बंद करने के नोटिस
अधिकारियों ने बताया कि ये नोटिस राज्य अग्निशमन सेवा विभाग, कोलकाता नगर निगम और कोलकाता पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद जारी किए गए। अब तक 960 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से केवल 41 में ही आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपाय मानकों के अनुरूप पाए गए।
अधिकारियों के मुताबिक, 19 अगस्त को मध्य कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित गेस्ट हाउस ’शिखा इन’ में आग लगने के बाद निरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया था। इस आग में सात बांग्लादेशी नागरिकों समेत नौ लोगों की मौत हो गई थी।
अधिकारियों ने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों को बंद करने के नोटिस दिए गए हैं, उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार अपने अग्नि सुरक्षा उपायों को बेहतर करना होगा। इसके बाद उन्हें अग्नि सुरक्षा के नवीनीकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा और फिर से संचालन शुरू करने के लिए नए सिरे से लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा।
उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने अब तक शहर में संचालित करीब 3,700 होटल और गेस्ट हाउस में से लगभग 960, यानी करीब एक-चौथाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है। बाकी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी जारी रहेगा।
एफडीए के नोटिस के बाद इस्कॉन जुहू की कैंटीन अस्थायी रूप से बंद
इस्कॉन जुहू ने अपने बयान में कहा कि FDA ने 3 सितंबर को मंदिर की रसोई और खाद्य संचालन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद FDA ने मौजूदा अनुपालन स्तर 70 प्रतिशत आंका और कुछ क्षेत्रों में सुधारात्मक कार्रवाई की आवश्यकता बताई।
संस्था ने कहा कि FDA के साथ बातचीत जारी है और कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम शुरू कर दिए गए हैं।
इस्कॉन जुहू ने स्पष्ट किया कि भक्तों, मेहमानों और अन्य लोगों की सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संस्था ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और नियामकीय मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक कदम जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे।
जब तक आवश्यक सुधार पूरे नहीं हो जाते और पूर्ण अनुपालन हासिल नहीं होता, तब तक इस्कॉन जुहू की रसोई का संचालन बंद रहेगा। संस्था ने FDA और संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग देने की बात कही है।
मेरठ में चोरी के मामले में पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने रासायनिक पदार्थ पिया, चौकी प्रभारी निलंबित
पुलिस क्षेत्राधिकारी (किठौर) विश्व ज्योति राय ने बताया कि गाजियाबाद के नूरपुर निवासी मिथुन को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था। मंगलवार सुबह शौचालय जाने के दौरान उसने वहां रखा ’टॉयलेट क्लीनर’ पी लिया।
उन्होंने बताया कि मिथुन को पहले एनसीआर मेडिकल कॉलेज और बाद में मेरठ के जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
राय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वीबीजीटीएस मूर्ति ने चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हरिओम गौतम को मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं।
कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी से जुड़े परिसरों पर ईडी के छापे
उन्होंने बताया कि करीब 18 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इनमें शहर के ’डॉलर्स कॉलोनी’ इलाके में स्थित 64 वर्षीय सतीश जारकीहोली का परिसर भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि चिक्कोड़ी लोकसभा सीट से सांसद उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
