आज की ताजा खबर 09 अक्टूबर 2026: 6 सीटों पर उपचुनाव रिजल्ट ईसीआई अपडेट, आज रात 9 बजे से मेट्रो स्टेशन बंद
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट, पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी की छोड़ी सीट पर, तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम सीट पर डीएमके, सीएम विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला है। इन विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती होगी। चुनाव परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
ईरान-अमेरिका के बीच जारी जंग का असर अब दूसरे देशों तक भी पहुंचने लगा है। रियाद में बिगड़ते हालात और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 अक्टूबर तक रियाद के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइंस ने इस निर्णय के पीछे क्षेत्र में बनी गंभीर सुरक्षा स्थिति को वजह बताया है।
नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के विजेता के नाम का ऐलान आज, 9 अक्टूबर को किया जाएगा। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी पुरस्कार विजेता की घोषणा करेगी। यह ऐलान भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होना निर्धारित है।
आज के मुख्य समाचार के दिनभर के सभी छोटे बड़े अपडेट यहाँ से पढ़े
UP STF को मिली बड़ी सफलता, महाराष्ट्र का वांछित ड्रग तस्कर कानपुर से गिरफ्तार
साबिर मोहम्मद देवलेकर निवासी- विलेपार्ले वेस्ट, मुम्बई को न्यू ईदगाह कॉलोनी, बेनाझाबर रोड, थाना कर्नलगंज, कानपुर से किया गिरफ्तार। आरोपी बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी में लिप्त था और थाना तुलींज मीरा भाइंदर वसई विरार, महाराष्ट्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के मामले में वांछित चल रहा था। यूपी एसटीएफ की कानपुर फील्ड इकाई और महाराष्ट्र पुलिस क्राइम ब्रांच यूनिट 4 ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को उस समय धर दबोचा जब वह अपने एक मित्र से मिलने आया था। अभियुक्त को कर्नलगंज थाने में दाखिल कर ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाने की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।अमेरिका की ‘ग्रीन कार्ड' कार्यक्रम पर कार्रवाई से कार्यबल रणनीति, ग्राहक सेवाओं पर असर नहीं : टीसीएस
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को कहा कि उसे अमेरिका में ’ग्रीन कार्ड’ कार्यक्रम पर की गई कार्रवाई से अपनी कार्यबल रणनीति या ग्राहकों के साथ कामकाज पर असर पड़ने की आशंका नहीं है। देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी ने कहा कि इसकी मुख्य वजह यह है कि पिछले दो वर्ष में इस कार्यक्रम के तहत उसके आवेदन की संख्या इकाई अंक में रही है। साथ ही उसका ध्यान स्थानीय लोगों को नौकरी देने पर है।अमेरिका ने बृहस्पतिवार को टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, कॉग्निजेंट और माइक्रोसॉफ्ट समेत आठ आईटी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों के लिए ’ग्रीन कार्ड’ के आवेदन से जुड़े एक कार्यक्रम से निलंबित कर दिया। अमेरिका का आरोप है कि इस प्रक्रिया के कारण अमेरिकी नागरिकों को रोजगार के अवसर नहीं मिल पाए हैं।
टीसीएस ने बयान में कहा, ’’पिछले दो वर्ष में हमारे ’स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम’ (पीईआरएम) आवेदन की संख्या इकाई अंक में रही है। इसलिए हमें नहीं लगता कि कार्यक्रम के निलंबन से हमारी कार्यबल रणनीति और ग्राहकों के साथ कामकाज पर असर पड़ेगा।’’
अमेरिका को जवाब देने के विकल्प, लेकिन ‘कॉम्प्रोमाइज्ड' प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करेंगे : कांग्रेस
कांग्रेस ने अमेरिका द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख भारतीय कंपनियों को स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम (पीईआरएम) से निलंबित किए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि भारत के पास जवाबी कदम उठाने के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन ’कॉम्प्रोमाइज्ड’ (समझौता कर चुके) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इनका इस्तेमाल नहीं करेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि ’’धौंस जमाने वालों’’ को खुश करने के लिए समझौता करने से कोई फायदा नहीं होता।रमेश ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’अमेरिका सरकार की ओर से भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पेशेवरों को सीधे निशाना बनाए जाने की कार्रवाई से एक बार फिर साबित हो गया है कि धौंस जमाने वालों को खुश करने का कोई फायदा नहीं होता।’’
दिल्ली: PM मोदी महिला एवं बाल विकास सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 अक्टूबर 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में महिला एवं बाल विकास पर विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। 8-9 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन में सभी राज्यों के राजनीतिक नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों की भागीदारी होगी। यह प्रधानमंत्री द्वारा सहकारी संघवाद को सुदृढ करने, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के सामूहिक स्वामित्व को बढ़ावा देने और केंद्र-राज्य के घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से परिणामों में तेजी लाने के लिए परिकल्पित विभागीय शिखर सम्मेलनों की श्रृंखला में दूसरा शिखर सम्मेलन है।आज होगा नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता का ऐलान
नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के विजेता के नाम का ऐलान आज, 9 अक्टूबर को किया जाएगा। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी पुरस्कार विजेता की घोषणा करेगी। यह ऐलान भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होना निर्धारित है। नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट में होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के अध्यक्ष जोर्गेन वाटने फ्राइडनेस (Jørgen Watne Frydnes) विजेता के नाम की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के लोग घोषणा को सीधे देख सकेंगे।रियाद जाने वाली 330 से ज्यादा उड़ानें रद्द
ईरान-अमेरिका के बीच जारी जंग का असर अब दूसरे देशों तक भी पहुंचने लगा है। रियाद में बिगड़ते हालात और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 अक्टूबर तक रियाद के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। एयरलाइंस ने इस निर्णय के पीछे क्षेत्र में बनी गंभीर सुरक्षा स्थिति को वजह बताया है।देश के 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना आज
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट, पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी की छोड़ी सीट पर, तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम सीट पर डीएमके, सीएम विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला है। इन विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती होगी। चुनाव परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI ने बताई वजह
दिल्ली में ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ सकती है मुसीबत! शादी से इलाज और फ्लाइट तक, बिगड़ सकती है पूरी प्लानिंग
हिरासत से बचने के लिए दिल्ली छोड़ गए AAP के कई बड़े नेता! कल सीधे CJP के आंदोलन में करेंगे एंट्री
दिल्ली प्रदर्शन से गायब रहने वालों सांसदों पर एक्शन की तैयारी में कांग्रेस! लिस्ट हो रही तैयार
राहुल गांधी से क्यों नाराज है शिवसेना (UBT)? मनाने में लगी कांग्रेस ने कहा- राष्ट्रपति से मिलने साथ चलो, सामने से आया- 'NO'
© 2026 Times Horizon Private Limited
