LIVE

आज की ताजा खबर, 9 दिसंबर 2023: कौन बनेगा तीन राज्यों का CM, सोमवार को लगेगी मुहर? दानिश अली के बसपा से निलंबित पर गरमाई सियासत

आज की ताजा खबर 9 दिसंबर 2023 LIVE
आज की ताजा खबर, 9 दिसंबर 2023: कौन बनेगा तीन राज्यों का CM, सोमवार को लगेगी मुहर? दानिश अली के बसपा से निलंबित पर गरमाई सियासत

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 9 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: तीन राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कयास लगाए जा रहे हैं कि सोमवार को इस सवाल का जवाब मिल जाएगा। राजस्थान में भाजपा के सभी विधायक जयपुर में हैं। बंद कमरे में सोमवार को विधायक दल की बैठक होगी और लगभग ये तय हो जाएगा कि सीएम कौन बनेगा। छत्तीसगढ़ में 10 दिसंबर, रविवार और मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर सोमवार को विधायक दल की बैठक होगी। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने अपने सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया है। बीएसपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है- आपको कई बार मौखिक रूप से कहा गया कि आप पार्टी की नीतियों, विचारधार और अनुशासन के विरुद्ध जाकर कोई भी बयानबाजी व कार्य आदि न करें, लेकिन इसके बाद भी आप लगातार पार्टी के विरुद्ध जाकर कार्य करते आ रहे हैं।

DEC 09, 2023 22:08 IST

श्रीनगर में आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के कर्मी को गोली मारी

संदिग्ध आतंकवादियों ने शनिवार को यहां शहर के बेमिना इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली मार दी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के बाद पुलिसकर्मी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने बेमिना इलाके के हमदानिया कॉलोनी में कॉन्स्टेबल मोहम्मद हाफिज को गोली मारी। उन्होंने बताया कि हाफिज उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में बेमिना में रहते हैं।
DEC 09, 2023 20:55 IST

पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले ज्यादातर नक्सली मिलिशिया सदस्य हैं तथा जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ जिले में कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।
DEC 09, 2023 20:53 IST

आतंकी हमले में मारे गये पुलिसकर्मी के घर गईं महबूबा मुफ्ती

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती आतंकवादी हमले में मारे गये जम्मू कश्मीर के पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद वानी के घर शनिवार को गयीं। अक्टूबर में वानी जब यहां क्रिकेट खेल रहे थे तब लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी ने उन्हें गोली मार दी थी। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उनकी मृत्यु हो गयी। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती यहां ईदगाह इलाके के नरवारा में पुलिसकर्मी के घर पर गयीं। पार्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने दिवंगत पुलिसकर्मी मसरूर अहमद को श्रद्धाजंलि देने उनके घर पर गयीं और उन्होंने शोक संतत्प परिवार के प्रति अपने संवेदना प्रकट की।' मुफ्ती ने कहा कि इस घटना ने जम्मू कश्मीर में हिंसा के लगातार जारी चक्र को उजागर किया है तथा एक और परिवार इसका शिकार बना।
DEC 09, 2023 20:52 IST

मणिपुर में अगवा किए गए युवक को सकुशल कराया गया मुक्त

मणिपुर पुलिस ने शनिवार को आठ अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक युवक को सकुशल मुक्त करा लिया। इम्फाल वेस्ट के पुलिस अधीक्षक के शिवकांत सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि युवक लैशराम चिंगलेन सिंह (22) को शुक्रवार दोपहर को ‘डीएम कॉलेज ऑफ साइंस न्यू बॉयज हॉस्टल’ से अगवा कर लिया गया था। सिंह ने बताया, 'अपहरणकर्ताओं ने युवक की रिहाई के लिए उसके माता-पिता से 15 लाख रुपये फिरौती के तौर पर मांगे थे।' उन्होंने बताया, 'युवक के अभिभावकों की शिकायत के आधार पर इंफाल वेस्ट जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। देर रात दो बजे पुलिस की एक टीम ने इंफाल वेस्ट जिले के युमनम हुईद्रोम मखा लेईकाई में छापा मारा और असेम डाओबा (63) के मकान से युवक को मुक्त करा लिया।' उन्होंने बताया कि आठ अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एक राइफल, एक एके-47 राइफल, प्वाइंट 32 बोर की एक पिस्तौल, गोला-बारूद और 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
DEC 09, 2023 20:45 IST

राजस्थान में सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक

राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को की जाएगी। रविवार शाम तक पर्यवेक्षक राजधानी जयपुर पहुंचेंगे। सोमवार को बैठक होगी, ये तय हो जाएगा कि सीएम कौन बनेगा। भाजपा के सभी विधायकों को रविवार और सोमवार को जयपुर में रहने के लिए कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर
DEC 09, 2023 18:33 IST

कौन हैं दानिश अली, आखिर बसपा ने उन्हें पार्टी से क्यों निकाला?

बसपा ने सांसद कुंवर दानिश अली को लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले पार्टी से निकाल दिया है। क्या आप जानते हैं कि दानिश अली कौन हैं जो पार्टी लाइन से परे अपने रिश्ते रखते हैं। आखिर ऐसी क्या मुसीबत पड़ गई जो पार्टी के पास उन्हें निकालने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा। पढ़ें इनसाइड स्टोरी
DEC 09, 2023 16:59 IST

बहुजन समाज पार्टी ने सांसद दानिश अली को पार्टी से किया निलंबित

बहुजन समाज पार्टी ने अपने सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया है। BSP ने आज इस संबंध में जानकारी दी। पार्टी ने इसे लेकर एक पत्र भी जारी किया जिसमें दानिश अली को सस्पेंड करने की जानकारी दी गई है। बीएसपी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है- आपको कई बार मौखिक रूप से कहा गया कि आप पार्टी की नीतियों, विचारधार और अनुशासन के विरुद्ध जाकर कोई भी बयानबाी व कार्य आदि न करें, लेकिन इसके बाद भी आप लगातार पार्टी के विरुद्ध जाकर कार्य करते आ रहे हैं।
DEC 09, 2023 16:21 IST

बुजुर्ग मां की हत्या करने के बाद उसका सिर लेकर भागा युवक

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तालगांव क्षेत्र में शनिवार को एक लोमहर्षक वारदात में एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी और उसका सिर काटकर अपने साथ ले गया। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने यहां बताया कि तालगांव थाना क्षेत्र के मेजापुर गांव में दिनेश पासी नामक व्यक्ति ने अपनी मां कमला देवी (65) की हंसिया से प्रहार करके हत्या कर दी और उसका सिर काटकर अपने साथ ले गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनेश शराब का आदी है और ऐसा बताया जाता है कि वह अपनी मां से एक जमीन अपने नाम कराने के लिये कह रहा था, मगर कमला देवी इससे इनकार कर रही थी। इसी वजह से दिनेश ने अपनी मां की हत्या कर दी। मिश्रा ने बताया कि दिनेश ने अपनी मां का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे अपने साथ लेकर भाग गया। कमला देवी के सिरकटे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारोपी पुत्र की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
DEC 09, 2023 16:19 IST

इजराइल की हमास के खिलाफ गाजा में बमबारी जारी

इजराइली लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार की रात भी गाजा पट्टी में बमबारी जारी रखी और दक्षिणी इलाकों के कुछ उस हिस्से में भी बम बरसाए जहां पर उसने फलस्तीनियों को जाने के लिए कहा था। नवीनतम हमले अमेरिका द्वारा गाजा में मानवीय आधार पर तत्काल संघर्ष विराम की मांग करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को वीटो करने के एक दिन बाद हुए, जबकि इसे सुरक्षा परिषद के अधिकांश सदस्यों और कई अन्य देशों का समर्थन प्राप्त था। 15 सदस्यीय परिषद में प्रस्ताव के पक्ष में 13 और विरोध में एक मत पड़ा जबकि ब्रिटेन अनुपस्थित रहा। मतदान से पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा, 'हवा, जमीन और समुद्र के रास्ते लगातार तीव्र और व्यापक हमले हो रहे हैं।' उन्होंने परिषद में कहा, 'गाजा वासियों को गेंद की तरह इधर से उधर जाने को कहा जा रहा है। उन्हें जीवित रहने के लिए किसी भी बुनियादी सुविधा के बिना दक्षिण की छोटी-छोटी पट्टियों में रहने को मजबूर किया जा रहा है।'
DEC 09, 2023 16:11 IST

चुनाव जीतने से पहले लोगों का दिल जीतना जरूरी है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा है कि चुनाव जीतने से पहले लोगों का दिल जीतना जरूरी है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हंने यह भी कहा कि अगर उन्होंने स्वार्थ के बजाय सेवाभाव को सर्वोपरि रखा होता तो देश की बहुत बड़ी आबादी अभाव, मुसीबतों व तकलीफों में नहीं रहती। पढ़ें पूरी खबर
DEC 09, 2023 15:25 IST

पाकिस्तान में पांच आतंकवादी सेना के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर

पाकिस्तान के अशांत उत्तर पूर्वी क्षेत्र में एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम पांच वांछित आतंकवादी ढेर हो गए। पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार को दक्षिणी वजीरिस्तान के सीमावर्ती जिले टांक में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद अभियान चलाया था। सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस’ ने कहा कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पांच आतंकवादी ढेर हो गए। सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है।
DEC 09, 2023 14:07 IST

महाराष्ट्र: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

वी मुंबई के वाशी में दो लोगों के खिलाफ नौकरी देने का वादा कर एक व्यक्ति से कथित तौर पर तीन लाख रुपये से अधिक ठगने पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया। धोखाधड़ी करने के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
DEC 09, 2023 13:50 IST

पीएम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के 'विकित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों में से एक के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की।
DEC 09, 2023 12:06 IST

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन बरामद

पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप एक खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया।सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर फिरोजपुर में माबोके गांव के समीप ड्रोन की गतिविधि देखी और उसके बाद उसे बरामद किया।
DEC 09, 2023 11:12 IST

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक की रैकिंग में सुधार

भारत जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक में इस साल पिछली बार की तुलना में एक पायदान ऊपर, सातवें स्थान पर पहुंच गया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में शुमार रहा।
DEC 09, 2023 10:30 IST

भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियोंं से संवाद करेंगे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।
DEC 09, 2023 10:21 IST

चेन्नई के मनाली इलाके में लगी भीषण आग

DEC 09, 2023 09:44 IST

आईएस आतंकी साजिश में NIA ने 13 को गिरफ्तार किया

इस्लामिक स्टेट आतंकी साजिश मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने शनिवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक में 41 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोग पुणे से हैं और इस्लामिक स्टेट से जुड़े हुए थे।
DEC 09, 2023 08:48 IST

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा मैं उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं।
DEC 09, 2023 08:20 IST

NIA ने कर्नाटक और महाराष्ट्र की 40 लोकेशन्स पर की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ISIS आतंकी साजिश मामले में कर्नाटक और महाराष्ट्र में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर रही है।