LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 09 अप्रैल 2024: Eid al-Fitr: केरल और जम्मू कश्मीर को छोड़ बाकी राज्यों में 11 अप्रैल को ईद, अरविंद केजरीवाल को जेल से आजादी नहीं

रवि वैश्यUpdated Apr 9, 2024, 23:08 IST
Follow on Google News
LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 08 अप्रैल  2024

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 09 अप्रैल 2024: Eid al-Fitr: केरल और जम्मू कश्मीर को छोड़ बाकी राज्यों में 11 अप्रैल को ईद, अरविंद केजरीवाल को जेल से आजादी नहीं

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 9 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें : शराब घोटाले में ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी किसी भी तरह से गलत नहीं है। इसके अलावा सरकारी गवाहों के बयानों पर सवाल खड़े करने पर अदालत ने आप नेता को फटकार भी लगाई है। माना जा रहा है कि अब आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है वहीं केंद्र सरकार ने संभावित खतरों के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को सशस्त्र कमांडो की जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है वहीं महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया गया। 48 लोकसभा सीटों में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं कांग्रेस 17 पर उम्मीवार उतारेगी। वहीं एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की पार्टी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी उधर मंगलवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन देश भर के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और देवी-देवताओं के दर्शन किए। लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोल रैलियां कर रहे हैं वहीं नए साल में भारतीय रेलवे ने बड़ी योजनाएं लागू करने का प्लान बनाया है। रेलवे ने अपने 100 दिन का एजेंडा घोषित किया है जिसके तहत वह कई योजनाओं को लागू करेगा। इससे रेलवे की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी और यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव होगा, आगे पढ़ें देश- दुनिया की बड़ी खबरों के सभी अपडेट्स...

APR 09, 2024 23:08 IST

बिहार के रोहतास में बिजली ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से एक ही घर के 6 लोगों की मौत

बिहार के रोहतास के इब्राहिमपुर में एक टीन वाले करकट के मकान में एक परिवार के लोग खाना खाकर दोपहर में सो रहे थे। कहा जा रहा है कि इसी दौरान पास स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली तथा घर में आग (Bihar Fire) लग गई। लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक छह लोगों की मौत हो गई थी, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2024 23:07 IST

केरल और जम्मू कश्मीर को छोड़ बाकी राज्यों में 11 अप्रैल को ईद

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि मंगलवार को ईद का चांद नज़र नहीं आया, इसलिए ईद-उल-फित्र का त्यौहार बृहस्पतिवार यानी 11 अप्रैल को मनाया जाएगा तथा बुधवार को 30वां और आखिरी रोज़ा होगा, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2024 22:25 IST

राजद ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, पाटलीपुत्र से मीसा भारती तो सारण से रोहिणी आचार्य को टिकट

राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। राजद ने 22 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार को की है। राजद की इस लिस्ट में लालू यादव की दो बेटियां रोहिणी आचार्य और मीसा भारती शामिल हैं, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2024 22:18 IST

राज ठाकरे ने मोदी का समर्थन किया

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य में सत्तारूढ़ 'महायुति' को बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश की। 'महायुति' में BJP, शिवसेना और NCP घटक हैं। मनसे की आयोजित 'गुड़ी पड़वा' रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने पीएम मोदी का समर्थन करने की घोषणा की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 'देश का भविष्य' तय करेगा, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2024 21:56 IST

अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का बड़ा हमला! शतरंज के सहारे विपक्ष को घेरा

जयंत चौधरी का इशारा उन सीटों की ओर था, जो सीट बंटवारे के तहत पहले सपा उनकी पार्टी को दे रही है। जयंत ने कहा कि ऐसे तीन क्षेत्र हैं, जहां के लोग मुझे जानते हैं। मथुरा, बागपत और तीसरा कैराना, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2024 21:55 IST

विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 6 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2024 21:29 IST

घाटी में लौट रही रौनक, 35 साल बाद खुला मंदिर

कश्मीर में 35 साल बाद एक मंदिर खोला गया। मंदिर के खुलने से कश्मीरी पंडितों ने खुशी जाहिर की। वहीं, सुबह से ही मंदिर में लोगों की भीड़ जुट गई, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2024 17:47 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी बोले- 'मेरा बेटा अनिल के. एंटनी जीतना नहीं चाहिए'

कांग्रेस के नेता एके एंटनी (AK Antony) का कहना है कि बीजेपी उम्मीदवार उनके बेटे अनिल के एंटनी को हारना चाहिए, एके एंटनी ने केरल के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार (BJP Candidate Anil K Antony) के रूप में अपने बेटे की हार की उम्मीद जताई, पढें पूरी खबर
APR 09, 2024 16:47 IST

अरविंद केजरीवाल को जेल से आजादी नहीं..

शराब घोटाले में ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी किसी भी तरह से गलत नहीं है। इसके अलावा सरकारी गवाहों के बयानों पर सवाल खड़े करने पर अदालत ने आप नेता को फटकार भी लगाई है। माना जा रहा है कि अब आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2024 15:40 IST

सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा पूरी सुरक्षा के बीच अब्बास अंसारी को लाया जाए। 10 अप्रैल को फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास अंसारी को वापस गाजीपुर लॉकअप में रखा जाएगा, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2024 15:31 IST

मलेशिया में जूतों पर 'अल्लाह' शब्द से मिलते-जुलते Logo पर मचा बवाल

मलेशिया में जूते बनाने वाली एक कंपनी 'वर्न होल्डिंग्स' (Vern’s Holdings shoe company) ने 'अल्लाह' शब्द से मिलता-जुलता लोगो जूतों पर छाप दिया, वहीं इसका जमकर विरोध सामने आया है, इस विरोध के बाद कंपनी ने माफी मांगी है साथ ही इसके साथ जूतों की बिक्री भी रोक दी गई है, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2024 14:44 IST

चुनाव तैयारियों के बीच अहम कदम, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरा संबंधी धारणा रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गई है। सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र कमांडो देश में यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ रहेंगे, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2024 13:47 IST

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

तेलंगाना के एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी का दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी रतन की उम्र लगभग 60 वर्ष थी। वह तेलंगाना सतर्कता और प्रवर्तन के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि तेलंगाना के मु्ख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी ने रतन के अचानक निधन पर दुख व्यक्त किया। इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।
APR 09, 2024 13:31 IST

महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर बनी बात

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं कांग्रेस 17 पर उम्मीवार उतारेगी। वहीं एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की पार्टी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बता दें, महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। मंगलवार को मुंबई में हुए एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान इंडिया गठंधन के तीनों दलों के प्रमुख नेताओं ने सीट बंटवारे की घोषणा की।
APR 09, 2024 12:30 IST

टीएमसी का धरना जारी

निर्वाचन आयोग के कार्यालय के बाहर धरने के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं ने अपना प्रदर्शन मंगलवार की सुबह भी मंदिर मार्ग पुलिस थाने में जारी रखा। दस सदस्यीय टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की और मांग की कि प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण और आयकर विभाग के प्रमुखों को बदला जाए क्योंकि वे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित इशारे पर काम कर रहे हैं।
APR 09, 2024 12:18 IST

पीलीभीत रैली में कांग्रेस पर बरसे पीएम

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सीएए के विरोध में हैं। पीएम ने कहा कि ये दोनों पार्टियां तुष्टिकरण के लिए सीएए का विरोध कर रही हैं। कांग्रेस मेनिफेस्टो में मुस्लिम लीग की झलक मिलती है।
APR 09, 2024 10:09 IST

इजराइल-हमास संघर्ष के कारण पैदा हुआ मानवीय संकट: भारत

भारत ने रमजान के महीने में गाजा में युद्धविराम की मांग करने वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को ‘सकारात्मक कदम’बताया और कहा कि इजराइल-हमास संघर्ष से पैदा हुआ मानवीय संकट ‘बिल्कुल अस्वीकार्य’ है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने सोमवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में कहा, ‘हम गाजा में जारी संघर्ष से बेहद चिंतित हैं। मानवीय संकट गहरा गया है और क्षेत्र एवं उसके बाहर अस्थिरता बढ़ रही है।’
APR 09, 2024 10:09 IST

मध्य दिल्ली में इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मध्य दिल्ली के जीबी रोड इलाके में स्थित एक इमारत में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, आग सोमवार देर रात लगी और घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’उन्होंने बताया, ‘आग पर कुछ देर में काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।’
APR 09, 2024 10:08 IST

अमित शाह असम का दौरा करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को असम का दौरा करेंगे और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से शाह पूर्वोत्तर के इस राज्य में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने वाले पहले प्रमुख राष्ट्रीय नेता हैं। शाह ने सोमवार शाम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘कल असम में रहूंगा। लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र में एक विशाल रैली और तिनसुकिया (डिब्रूगढ़ लोकसभा) में एक रोडशो में भाग लूंगा। असम मोदी जी के ‘400 पार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तैयार है। राज्य के जीवंत लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’शाह के इन कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी उनके साथ रहेंगे।
APR 09, 2024 08:02 IST

अमरजीत सिंह का एनकाउंटर

उत्तराखंड में चर्चित बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह का एनकाउंटर हो गया है। 28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है।