दुनिया

मलेशिया में जूतों पर 'अल्लाह' शब्द से मिलते-जुलते Logo पर मचा बवाल, भड़क उठे लोग

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 03:27 PM IST

Allah Word on Shoes in Malaysia: मलेशिया में जूते बनाने वाली एक कंपनी 'वर्न होल्डिंग्स' (Vern’s Holdings shoe company) ने 'अल्लाह' शब्द से मिलता-जुलता लोगो जूतों पर छाप दिया, वहीं इसका जमकर विरोध सामने आया है, इस विरोध के बाद कंपनी ने माफी मांगी है साथ ही इसके साथ जूतों की बिक्री भी रोक दी गई है।

Image

मलेशिया में जूते बनाने वाली कंपनी के 'लोगो' पर विवाद

KEY HIGHLIGHTS
  • मलेशिया में जूते बनाने वाली कंपनी के 'लोगो' से विवाद खड़ा हुआ
  • मुस्लिमों ने आपत्ति जताई है कि ये 'लोगो' अरबी भाषा के 'अल्लाह' शब्द से मिलता-जुलता है
  • पुलिस ने 'वर्न' की दुकानों से 1,100 से अधिक जूते जब्त किए हैं

Malaysia Shoes Controversy: मलेशिया में जूते बनाने वाली कंपनी के 'लोगो' से विवाद खड़ा हो गया है। मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई है कि उनका 'लोगो' अरबी भाषा के 'अल्लाह' शब्द से मिलता-जुलता है, जिसके बाद कंपनी ने मांफी मांगते हुए जूतों की बिक्री रोक दी है।जूते बनाने वाली कंपनी 'वर्न होल्डिंग्स' (Vern’s Holdings shoe company) ने कहा कि ऊंची एड़ी के जूतों के तलवों पर 'लोगो' को अंकित किया गया है।

हालांकि, कंपनी ने स्वीकार किया कि डिजाइन में खामी के कारण 'लोगो' गलत छप गया। इसने यह भी कहा कि उसने जूतों की बिक्री रोक दी है और उन्हें खरीदने वाले ग्राहकों को उसकी कीमत वापस करने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 'वर्न' ने सोशल मीडिया पर बयान में कहा, 'हमारा इरादा किसी भी धर्म या आस्था को नीचा दिखाना या अपमान करना नहीं था। प्रबंधन माफी मांगता है। हम क्षमा की आशा रखते हैं ताकि इस गलती को सुधार सकें।'

इस्लामिक विकास विभाग ने कंपनी के संस्थापक एनजी चुआन हू को तलब किया

पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने 'वर्न' की दुकानों से 1,100 से अधिक जूते जब्त किए हैं।मलेशिया में इस्लामिक मामलों को देखने वाली एजेंसी इस्लामिक विकास विभाग ने कंपनी के संस्थापक एनजी चुआन हू को भी तलब किया।

...'तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी'

इस्लामिक विभाग ने कहा कि अगर इस बात के सबूत मिलते हैं कि इस 'लोगो' को जानबूझकर ऐसा बनाया गया था तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article