
हिंदी समाचार, 9 जुलाई 2024 : 'युद्ध में बच्चों की मौत बहुत पीड़ादायक' पुतिन से दो टूक बोले PM मोदी, मुंबई के वर्ली हिट एंड रन केस में फरार आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार
हिंदी न्यूज़ 9 जुलाई 2024 और बड़ी खबरें: मुंबई के वर्ली में हिट एंड रन केस में काफी कवायद के बाद मुंबई पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है, पुलिस ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि मिहिर को मुंबई के विरार इलाके से पकड़ा है गौर हो कि बीएमडब्लू हिट एंड रन केस में मिहिर शाह की BMW कार की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे। इससे पहले रूस में उनका स्वागत प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत किया उधर उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस भगदड़ मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को स्थानीय उप जिलाधिकारी (SDM), पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) और चार अन्य को निलंबित कर दिया। इस रिपोर्ट में घटना के पीछे बड़ी साजिश से इनकार नहीं किया गया है वहीं कठुआ हमले के बाद कांग्रेस ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उसने सरकार से जवाब भी मांगा है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बीते सात महीनों में यह यह 24 हमला है। सचिन पायलट ने कहा कि इस हमले के बाद सरकार को जवाब देना होगा, पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...