मुंबई

Mumbai BMW Hit and Run: मुंबई के वर्ली हिट एंड रन केस में फरार आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार

worli mumbai bmw hit and run case mishir shah arrest: मुंबई के वर्ली में हुए हिट एंड रन केस में मुंबई पुलिस को सफलता मिली है पुलिस ने फरार आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है, बता दें कि इस हादसे में एक महिला की मौत हुई थी जबकि उसका पति घायल है।

Image

मुंबई पुलिस ने फरार आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार किया

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई के वर्ली में हुए BMW हिट एंड रन केस में मुंबई पुलिस को सफलता
  • मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है
  • इस हादसे के बाद मिहिर शाह फरार हो गया था

worli mumbai bmw hit and run case: मुंबई के वर्ली में हिट एंड रन केस में काफी कवायद के बाद मुंबई पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है, पुलिस ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है, बताया जा रहा है कि मिहिर को मुंबई के विरार इलाके से पकड़ा है गौर हो कि बीएमडब्लू हिट एंड रन केस में मिहिर शाह की BMW कार की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी।

वहीं इस दुर्घटना में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज किया गया। मृत महिला की पहचान कावेरी नखवा (Kaveri Nakhwa) के रूप में हुई है। नखवा अपने पति प्रदीप के साथ एनी बेसेंट रोड पर थीं, जब कथित तौर पर मिहिर शाह द्वारा चलाई जा रही बीएमडब्ल्यू ने 7 जुलाई की सुबह करीब 5.30 बजे नियंत्रण खो दिया, जिससे यह घातक दुर्घटना हुई।

इस हादसे के बाद मिहिर शाह फरार हो गया था

बता दें कि 7 जुलाई की सुबह हुए इस हादसे के बाद मिहिर शाह फरार हो गया था पुलिस को उसकी तलाश थी वहीं बताते हैं कि भागने से पहले मिहिर ने अपनी कार को बांद्रा में छोड़ दिया था और ड्राइवर को छोड़कर चला गया था,जांच में पुलिस को यह भी पता चला था कि जिस कार से हादसा हुआ है उसका बीमा नहीं है।

आरोपी मिहिर शाह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था

24 साल का मिहिर शाह शिवसेना शिंदे गुट के नेता राजेश शाह का बेटा है, इससे पहले मुंबई पुलिस ने मिहिर शाह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था, वर्ली में सड़क दुर्घटना के बाद से मिहिर फरार था साथ ही उसका ड्राइवर भी फरार था, वहीं मिहिर का एक दोस्त जो गाड़ी में उसके साथ था, उसे और मिहिर के पिता को वर्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था पुलिस को शक था कि राजेश शाह ने ही मिहिर को फरार होने में मदद की थी।

'न्याय की ऐसी विफलता मेरी सरकार द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी'

हाल ही में हिट-एंड-रन मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुख्यमंत्री के बयान में कहा था- 'मैं महाराष्ट्र में हिट-एंड-रन की घटनाओं में वृद्धि से बहुत चिंतित हूं। यह असहनीय है कि शक्तिशाली और प्रभावशाली लोग सिस्टम में हेरफेर करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करते हैं। न्याय की ऐसी विफलता मेरी सरकार द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'

सीएम शिंदे ने जोर देकर कहा कि कोई भी, चाहे वह कितना भी अमीर या प्रभावशाली क्यों न हो, उसे छूट नहीं दी जाएगी और अन्याय के लिए शून्य सहनशीलता होगी।'जब तक मैं राज्य का मुख्यमंत्री हूं, तब तक किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह अमीर हो, प्रभावशाली हो या किसी भी पार्टी से जुड़े नौकरशाहों या मंत्रियों की संतान हो, छूट नहीं दी जाएगी। अन्याय के लिए मेरी शून्य सहनशीलता है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article