दुनिया

रूस के मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी, उप प्रधानमंत्री ने किया स्वागत; कोरोना के बाद पहली बार होगी पुतिन से मुलाकात

PM Modi Visit Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के मॉस्को पहुंच चुके हैं, वह 8 और 9 जुलाई को रूस में रहेंगे। उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान वो 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। खुद पुतिन ने उन्हें रूस आने का निमंत्रण दिया था।

Image

पीएम मोदी पहुंचे मॉस्को।

Narendra Modi Arrived Moscow: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के मॉस्को पहुंच चुके हैं। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक करेंगे।

एक ही कार से निकले पीएम मोदी और डेनिस मंटुरोव

पीएम मोदी अपने दो दिवसीय रूस यात्रा के दौरान 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। एक दुर्लभ पहल के तहत रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ उसी कार में एयरपोर्ट से होटल तक जाएंगे। खुद व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने का निमंत्रण दिया था। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी की यह पहली रूस यात्रा होगी।

कोरोना के बाद पहली बार होगी पुतिन से मुलाकात

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में रूस की यात्रा की थी। इन पांच वर्षों में कई घटनाक्रम हुए हैं। मसलन कोरोना, यूक्रेन युद्ध, अमेरिका-रूस तनाव...और भी बहुत कुछ। ऐसे में बदलते समीकरणों के बीच पीएम मोदी की इस यात्रा पर दुनिया की नजर होगी।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए क्या है तैयारियां

पीएम मोदी की स्वागत के लिए रूस में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई। उनके स्वागत के लिए मास्को शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके लिए वहां रिहर्सल जारी है। पीएम मोदी के स्वागत में नृत्य व गीत प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा भी कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी का स्वागत करने को उत्सुक हैं।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हा author

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक... और देखें

End of Article