LIVEताजा खबर (Taja Khabar) 8 फरवरी 2024 हिंदी समाचार: धार्मिक स्थल तोड़ने गई टीम पर हमला, हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू, मोदी सरकार ने पेश किया अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र

ताजा खबर (Taja Khabar) 8 फरवरी 2024 हिंदी समाचार: धार्मिक स्थल तोड़ने गई टीम पर हमला, हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू, मोदी सरकार ने पेश किया अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र
ताजा खबर (Taza Khabar), Aaj ki Taja Updates: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर पुलिस पहले से ही बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर चुकी है वहीं राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में लेखानुदान या अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने 70,000 पदों पर भर्तियां करने, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत 20,000 गांवों में पांच लाख जल संचयन संरचनाएं तैयार करने सहित कई घोषणाएं कीं। अपने बजट भाषण में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राज्य पर कर्जभार सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा उधर प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किए जाने का स्वागत किया और विपक्षी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की समृद्धि को नजर ना लगे, इसके लिए ‘काला टीका’ बहुत जरूरी होता है वहीं दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां मेट्रो प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा ऊपर से नीचे गिर गया। ये घटना उस समय की है, जिसे समय सड़क पर ट्रैफिक चालू था। हादसा पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन पर हुआ है, जो नया बना है, हिंदी न्यूज़ लाइव 8 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 8 फरवरी 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार
उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर का लाइव मर्डर
गुरुवार को मुंबई के दहिसर में उद्धव गुट के एक शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर को गोली मार दी गई। इस फायरिंग में तीन गोलियां शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर को लगी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई,
पढ़ें पूरी खबरधार्मिक स्थल तोड़ने गई टीम पर हमला, हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू
हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई के दौरान गुरुवार को बवाल मच गया और धार्मिक स्थल तोड़ने गई टीम पर हमला, आगजनी में कई जख्मी बताए जा रहे हैं, बताते हैं कि शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है गौर हो कि थाना बनभूलपुरा के पास एक बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान बवाल हुआ,
पढ़ें पूरी खबर Gold Price Today: सोना के गिरे दाम, चांदी का रहा ये हाल
Today Gold Price in India (Aaj Sone ka Bhav) On 08 February 2024: सोना की कीमतों में गिरावट हुई लेकिन चांदी के भाव स्थिर रहे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक विदेशी बाजारों में कीमती धातु की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 70 रुपए फिसलकर 63,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई,
Gold Price TodayVideo: स्वामी प्रसाद मौर्या की भगवान राम पर टिप्पणी
श्रीरामचरित मानस और सनातन धर्म के प्रति कथित विवादित टिप्पणियों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर सवाल उठाया है जिसकी उनकी अपनी पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने आलोचना की है,
पढ़ें पूरी खबरINDIA Alliance से अब AAP के रास्ते हुए अलग!
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया एलायंस से धीरे-धीरे क्षेत्रीय पार्टियां कन्नी काटने लगी हैं। नीतीश कुमार पाला ही बदल चुके हैं, ममता बनर्जी अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी है और अब आप ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। आप ने दिल्ली-पंजाब छोड़ सबसे पहले असम से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है,
पढ़ें पूरी खबर मोदी सरकार ने पेश किया अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार (8 फरवरी 204) को लोकसभा में मोदी सरकार का श्वेत पत्र (White Paper) पेश किया। इस श्वेत पत्र में UPA सरकार के 10 साल यानी 2004 से 2014 और मोदी सरकार के 10 यानी 2014 से अबतक की तुलना की गई है,
पढ़ें पूरी खबर PM मोदी की जाति पर झूठ बोल रहे राहुल गांधी?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। राहुल ने दावा किया कि मोदी ओबीसी समुदाय में पैदा नहीं हुए थे बल्कि उनका जन्म 'तेली' जाति में हुआ था। साल 2000 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने 'तेली' जाति को ओबीसी में शामिल किया। हालांकि, राहुल के इस दावे की जब पड़ताल हुई तो दूसरा तथ्य सामने आया,
जानें सारा मामला 'मनमोहन सिंह ने व्हीलचेयर पर भी काम किया', बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के योगदान की सराहना की और कहा कि सिंह ने 'व्हीलचेयर में भी काम किया, पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में बोलते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तारीफ की, पीएम मोदी सदन से रिटायर हो रहे सदस्यों की विदाई के दौरान बोल रहे थे,
पढ़ें पूरी खबर 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' प्रदीप शर्मा के घर पर टैक्स चोरी मामले में Income Tax की छापेमारी
टैक्स चोरी मामले में आईटी अधिकारियों ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा है। आईटी अधिकारियों ने कर चोरी के मामले में मुंबई के अंधेरी इलाके में प्रदीप शर्मा के आवास की तलाशी ली,
पढ़ें पूरी खबरझेला जाम का झाम, समझ नहीं आया सड़क किनारे खड़े पुलिसकर्मियों का काम
आज उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली के लिए मार्च कर रहे हैं। किसानों के दिल्ली मार्च की खबर सुनते ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रहने वाले लोगों की रूह सिहर उठती है। हो भी क्यों नहीं, किसानों के इस मार्च को देखते हुए पुलिस ने यहां निशेधाज्ञा यानी धारा 144 लगा दी है। सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। NCR के इन शहरों से दिल्ली को आने वाली सभी सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को घंटों सड़कों पर बिताने पड़ रहे हैं,
पढ़ें पूरी खबर पेटीएम पर इसलिए RBI ने की कार्रवाई, गवर्नर ने बताईं सारी वजहें
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने वजहों का खुलासा किया। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पेटीएम जैसी संस्थाओं को नियमों का अनुपालन करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया। फिर भी पालन नहीं करने पर रेगुलेटर को कार्रवाई करनी होती है,
पढ़ें पूरी खबर कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर हुक्के पर प्रतिबंध लगाया
कर्नाटक सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और तंबाकू से संबंधित बीमारियों को रोकने के उद्देश्य से राज्य भर में सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू और गैर-तंबाकू हुक्का के उपयोग और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बृहस्पतिवार को इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने इस घोषणा के साथ लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने और स्वास्थ्य खतरों को खत्म करने में राज्य सरकार की जिम्मेदारी की पुष्टि की। मंत्री के कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया,'होटल, रेस्तरां, पब, बार, लाउंज, कैफे, क्लब और अन्य प्रतिष्ठानों में हुक्का के उपयोग, बिक्री और सेवा पर प्रतिबंध को युवाओं को मादक द्रव्यों के सेवन एवं तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जाता है। इसमें कहा गया है कि कर्नाटक सरकार ने यह कार्रवाई इस विश्वास के साथ की है कि इस निर्णय को उन सभी जिम्मेदार नागरिकों का समर्थन मिलेगा जो लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोपरि चिंता का विषय मानते हैं।
कांग्रेस के 'ब्लैक पेपर' का पीएम मोदी ने किया स्वागत
PM Modi Thanks Congress for Black Paper: प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किए जाने का स्वागत किया और विपक्षी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की समृद्धि को नजर ना लगे, इसके लिए ‘काला टीका’ बहुत जरूरी होता है। उनके संबोधन से कुछ देर पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' जारी किया, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय, किसान और कई अन्य विषयों पर सरकार की विफलताओं का जिक्र किया गया है। पीएम मोदी ने उनकी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर लाने के लिए खरगे को धन्यवाद दिया और अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छों कामों के बीच इसे नजर न लगे जाए इसलिए उसे 'काला टीका' कहा। प्रधानमंत्री ने विरोध के तौर पर सदन में विपक्षी सदस्यों द्वारा पहने जाने वाले काले कपड़ों का भी जिक्र किया और कहा, हमने राज्यसभा में फैशन परेड भी देखी जिसमें कुछ सदस्य काले कपड़ों में आए।
कांग्रेस ने मोदी सरकार की विफलताओं के खिलाफ जारी किया ब्लैक पेपर
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 10 साल की ‘विफलताओं’ को जनता के समक्ष उजागर करने के मकसद से बृहस्पतिवार को एक ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया।पार्टी ने इस ‘ब्लैक पेपर’ में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, महिलाओं की स्थिति और कई अन्य मुद्दों पर सरकार पर विफल रहने का आरोप लगाया है। उसने इसे ‘10 साल, अन्याय काल’ नाम दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया और कहा कि देश को आजाद कराने वाली कांग्रेस 2024 में देश को भाजपा के ‘अन्याय के अंधकार’ से बाहर निकालेगी। कांग्रेस ने यह 'ब्लैक पेपर' ऐसे समय जारी किया है जब सरकार ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के 10 साल के कार्यकाल पर एक 'श्वेत पत्र' जारी करने की घोषणा की है।
किसानों के विरोध प्रदर्शन से दिल्ली-नोएडा सीमा पर भारी जाम
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है जिसके बाद बृहस्पतिवार को वाहनों का भारी जाम लग गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरिता विहार में कई दोपहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंस गए जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-नोएडा राजमार्ग पर भी बड़ी संख्या में वाहनों के जाम में फंसे होने की सूचना है। अधिकारियों ने इस बीच बताया कि किसानों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी खासकर दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह की जमकर की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरक उदाहरण बताया और कहा कि जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी तो उनके योदान को याद किया जाएगा। राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों की विदाई के अवसर पर उच्च सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी किए जाने का स्वागत भी किया और विपक्षी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की समृद्धि को नजर ना लगे, इसके लिए काला टीका बहुत जरूरी होता है। प्रधानमंत्री ने शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद सदन की कार्यवाही में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मनमोहन सिंह की सराहना की और उनके दीर्घायु होने की भी कामना की। मनमोहन सिंह सहित उच्च सदन के 68 सदस्य फरवरी से मई महीने के बीच सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह उच्च सदन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं विशेष रूप से मनमोहन सिंह जी का स्मरण करना चाहूंगा। छह बार इस सदन में वो अपने मूल्यवान विचारों से और नेता के रूप में भी और प्रतिपक्ष में भी नेता के रूप में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। मोदी ने कहा कि वैचारिक मतभेदों के कारण कभी बहस के दौरान छींटाकशी हो जाती है लेकिन वह बहुत अल्पकालीन होता है। उन्होंने कहा, लेकिन इतने लंबे अरसे तक जिस प्रकार से उन्होंने इस सदन का मार्गदर्शन किया है, देश का मार्गदर्शन किया है, वो हमेशा-हमेशा जब भी हमारे लोकतंत्र की चर्चा होगी... कुछ सदस्यों की जो चर्चा होगी, उसमें डॉ. मनमोहन सिंह की योगदान की चर्चा जरूर होगी।
राजस्थान विधानसभा: वित्त मंत्री दीया कुमारी के भाषण के दौरान हंगामा
राजस्थान विधानसभा में लेखानुदान पेश किए जाने के दौरान वित्त मंत्री दीया कुमारी की ओर से भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किये जाने पर जमकर हंगामा हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में राज्य जहां वित्तीय रूप से प्रतिकूल स्थिति में पहुंच गया, वहीं दूसरी ओर गलत नीतियों, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था, कुशासन एवं तुष्टिकरण के कारण प्रदेश के विकास की गति मंद हो गई। उन्होंने कहा,इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए हम माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सहयोग के साथ-साथ, राज्य सरकार की ठोस कार्ययोजना, सुशासन एवं कठिन परिश्रम से प्रदेश को सतत विकास के मार्ग पर ले जायेंगे।
एलडीएफ का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन
केरल के वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के नेताओं, सांसदों ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। विजयन ने केंद्र सरकार पर राज्यों को कर में उनका हिस्सा नहीं देने तथा विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में राज्यपालों के जरिए सरकार के कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, द्रमुक नेता तिरुचि शिवा और पलानीवेल त्यागराजन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। विजयन ने अपने संबोधन में इन आरोपों को भी खारिज किया कि इस प्रदर्शन से उत्तर-दक्षिण के बीच खाई बढ़ेगी। केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यहां इसलिए हैं कि राज्य के लोगों के हितों पर भी ध्यान दिया जाए।
BRO ने जम्मू-कश्मीर के गुरेज-बांदीपुरा सड़क से बर्फ हटाने का काम किया शुरू
किसानों ने दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर से संसद की ओर किया मार्च, देखें वीडियो